आरयू वेब टीम। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मंगलवार को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में होने वाले ‘सिविल इन्वेस्टिचर सेरेमनी दो’ में 2026 के लिए 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार पाने वाले 65 लोगों में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन, टेनिस स्टार विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी और गायिका अलका याग्निक शामिल हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।
इस सम्मान समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, जिसे उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह सम्मान प्राप्त किया। वहीं गायिका अलका याग्निक को भी राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कार से सम्मानिक किया, जबकि पी. नारायणन और जस्टिस (रिटायर्ड) केटी. थॉमस को साहित्य और शिक्षा तथा जन कार्य के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र में गिनाईं देश की उपलब्धियां
दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किया, जिनमें दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 56 पद्म श्री शामिल हैं। राष्ट्रपति ने 25 मई को आयोजित पहले नागरिक सम्मान समारोह में 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए थे, जिनमें दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 57 पद्म श्री शामिल थे।
इन दिग्गजों को किया गया सम्मानित
टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया।
पी. नारायणन को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म विभूषण सम्मानित किया गया।
जस्टिस (रिटायर्ड) के.टी. थॉमस को पब्लिक अफेयर्स के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
डॉ. दत्तात्रेयुडू नोरी को मेडिसिन के क्षेत्र में उनके खास योगदान के लिए पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।
डॉ. एस.के.एम. मैलानंदन को समाज कल्याण, हेल्थकेयर और आध्यात्मिक शिक्षा में उनके काम के लिए पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।
भारतीय प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।
एक्टर आर माधवन को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
कार्बी लोक गायिका पोखिला लेकथेपी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
डीप टेक फॉर भारत फाउंडेशन के सह-संस्थापक और प्रसार भारती के पूर्व सीईओ शशि शेखर वेम्पाती को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।




















