राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आठों आरोपितों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, टिन्नू के घर से ज्वेलरी-कागजात बरामद

चढ़ावा चोरी
आरोपितों के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में पुलिस ने रविवार को टिन्नू यादव समेत सभी आठ आरोपितों के घरों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने को टिन्नू के घर से कुछ ज्वैलरी और कागजात बरामद किए हैं। साथ ही कुछ कैश और प्रॉपर्टी के कागजात भी बरामद किए गए हैं। जबकि पुलिस ने सभी आरोपितों के परिवारवालों के बयान भी दर्ज किए हैं।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि क्या-क्या रिकवर हुआ है इसका एसेसमेंट किया जाएगा और रात में पुलिस तय करेगी कि कल आरोपितों की पुलिस रिमांड ली जाए कल या नहीं। इससे पहले रविवार सुबह पुलिस टीम लेखपाल को साथ लेकर टिन्नू यादव के घर पहुंची। परिजनों से बात की और उसके बाद घर के अंदर प्रवेश किया। इसी तरह, अलग-अलग पुलिस टीमों ने रामशंकर मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला और मनीष यादव के घरों पर भी छापे मारे।

इस कार्रवाई को लेकर सीओ आशुतोष तिवारी ने कहा, “जांच की प्रक्रिया चल रही है, जो भी आरोपित इसमें शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी पर आरोपित अनुकल्प मिश्रा के एक पड़ोसी ने मीडिया से कहा कि पुलिस की कार्रवाई चल रही है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। चढ़ावा में गबन करके इन लोगों ने भगवान के साथ छल किया है। हजारों करोड़ों रामभक्तों के साथ भी छल हुआ है। वे बहुत ही शर्मनाक है और इस घटना के लिए कभी माफी नहीं दी जा सकती है।”

अनुकल्प मिश्रा के बारे में पड़ोसी ने कहा, “मैं उन्हें पांच से छह महीने से जानता हूं। साथ ही घर पर धार्मिक आयोजन कराया था। तब आस-पास के सभी लोगों को बुलाया गया था। उनका व्यवहार कभी गलत नहीं लगा, लेकिन कोई चोर यह नहीं कहता है कि हमने चोरी की है।”

यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी कांड में मुकदमे के बाद चंपत व अनिल मिश्रा ने राम मंदिर ट्रस्ट से दिया इस्तीफा

एक अन्य पड़ोसी ने कहा, “वह अनुकल्प मिश्रा को लगभग एक साल से जानते हैं। कभी कोई संदिग्ध हरकत नजर नहीं आई। उनका अच्छा स्वभाव था, लेकिन उनके अंदर के भाव को हम नहीं जान सकते। दान प्रकरण पूरा जांच का विषय है।

यह भी पढ़ें- करोड़ों का चढ़ावा चोरी मामले में आखिरकार हुआ मुकदमा, पुलिस ने आठ को दबोचा