आरयू ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी को शुक्रवार कार्डियक अरेस्ट के कारण हालत बिगड़ गई। जिसके बाद आनन-फानन में सपा नेता को लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दौरान उनकी हालत जाननें के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हॉस्पिटल पहुंचे और डाक्टरों से जानकारी ली।
वहीं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बात कर बताया कि राजेंद्र चौधरी पार्टी कार्यालय आए थे। वह अचानक बीमार पड़ गए। हम उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए और डॉक्टरों ने जरूरी शुरुआती इलाज शुरू कर दिया है। उन्हें निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों को ईसीजी रिपोर्ट मिलने के बाद ही उनकी सांस लेने की स्थिति में सुधार के बारे में और पता चलेगा।
साथ ही कहा कि शुरुआती ईसीजी में सुधार दिख रहा है। आगे के इलाज के बाद किए जाने वाले अगले ईसीजी से उनके ठीक होने की हद का पता चलेगा। हम डॉक्टरों की सलाह और सुझावों के आधार पर आगे बढ़ेंगे। उनकी हालत अभी बेहतर है और पहले की तुलना में सुधार हुआ है।’
यह भी पढ़ें- इंडियन आइडल थ्री के विनर प्रशांत तमांग की कार्डियक अरेस्ट से मौत
इसके अलावा डीप्टी ब्रजेश पाठक ने कहा, एमएलसी राजेंद्र चौधरी की हालत फिलहाल स्थिर है। हम सभी भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। उन्हें यहां प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। हम ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें सिविल अस्पताल में लाया गया है। बाद में लोहिया अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर से मिलने मेदांता पहुंचे CM योगी, अब्बास अंसारी ने भी जाना हाल


















