DGP का यूपी के पुलिस अधिकारियों को निर्देश, “कांवड़ यात्रा पर रखें विशेष चौकसी बरतें, नहीं बिके मास-मदिरा”

यूपी पुलिस

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। कांवड़ यात्रा को संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने गुरुवार को बरेली में मंडलीय समीक्षा बैठक कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से चौकसी बरतने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ रूट पर मांस मदिरा प्रतिबंधित रखने के लिए कहा है और साफ सफाई रखने और अफवाह फैलाने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में यूपी के डीजीपी राजीव कृष्णा ने कहा कि कांवड़ में किसी भी कावंड़िए और आमजन को कोई समस्या नहीं आएगी। कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्थाएं कर ली हैं। डीजीपी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में कुछ एक्सीडेंटल जोन चिन्हित किए गए हैं। वहां पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। ये सुनिश्चित किया जाएगा कि जीरो एक्सीडेंट के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न कराई जाए।

यह भी पढ़ें- CM योगी की कांवड़ियों से अपील, कांवड़ यात्रा में बनाए रखें अनुशासन, हम सब है श्रीराम के वंशज

साथ ही कहा कि महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मिशन शक्ति टीम सक्रिय रहेगी। उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। कांवड़ियों को कोई समस्या नहीं आए। पुलिस-प्रशासन की टीमें नजर रखेंगी। डीजे को लेकर कहा कि इस संबंध में डीजे संचालकों के साथ संवाद किया जा चुका है। निर्धारित मानकों के मुताबिक ही आवाज रहेगी। कांवड़ यात्रा के साइज भी निर्धारित किए गए हैं। वहीं कोई घटना होने पर क्यूआरटी टीम त्वरित कार्यवाही करेंगी।

डीजे की आवाज और साइज के लिए डीजे संचालको से वार्ता कर निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित करने को कहा। मुख्य सचिव ने प्रेस कान्फ्रेंस में गंगा एक्सप्रेसवे का भी जिक्र किया। शांति से कांवड़ यात्रा पूरी कराने के लिए सरकारी विभागों को निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- तरुण गाबा ने संभाला पुलिस कमिश्‍नर का चार्ज, लखनऊ में क्राइम कंट्रोल व ट्रैफिक सिस्टम सुधारना होगी प्राथमिकता