मजूदरों को काम व मजदूरी देने समेत 20 सूत्रीय मांगों के लिए सपाईयों ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्‍का-मुक्‍की

धनी लाल श्रमिक
सपाईयों को रोकती पुलिस। (फोटो- आरयू)

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। मजूदरों को उचित मजदूरी और काम देने समेत 20 मांगों के लिए सोमवार को समाजवादी पार्टी ने हजरतगंज में प्रदर्शन किया। समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक के नेतृत्व में मजदूरों के अधिकारों और शोषण के प्रति योगी सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए हजरतगंज स्थित दारूल सफा से मार्च निकाला गया। इस बीच पुलिस ने घेराबंदी कर उन्‍हें रास्‍ते में ही रोक लिया और धक्‍का-मुक्‍की के बीच वाहनों में भरकर ले गयी।

धनी लाल का कहना था कि वह लोग अपना 20 सूत्रीय ज्ञापन राज्यपाल को देने जा रहे थे, लेकिन डरी हुई योगी सरकार ने प्रदेश अध्‍यक्ष समेत सभी को गिरफ्तार करा दिया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मजदूरों को घसीट-घसीटकर पुलिस वैन में भरा सैकड़ों लोगों ने गिरफ्तारियां दी।

इन मांगों के लिए किया गया प्रदर्शन

मजदूरों हितों वाले इस 20 सूत्रीय ज्ञापन में कुशल मजदूरों की मजदूरी 2600 समस्त लेबर अड्डों पर मूल भूत सुविधाएं, आटो रिक्शा-टॅक्सी के लिए पार्किंग और चार्जिंग की व्यवस्था, मनरेगा मजदूरों को 300 दिन काम मजदूरी 600 प्रतिदिन, नाविकों को नाव मे अनुदान और दुर्घटना पर 10 लाख का बीमा, घरेलू कामगार कल्याण बोर्ड गठन, पुरानी पेंशन बहाली, आंगनबाड़ी आशा बहुओं को 26 हजार वेतन देने जैसी मांगें थीं।

यह भी पढ़ें- जनेश्‍वर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित कर अखिलेश ने कहा, कार्यक्रम रोकने वाले 2027 में नहीं रोक सकेंगे बदलाव

प्रदर्शन के दौरान लखनऊ जिलाध्यक्ष मजदूर सभा ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू, जय सिंह टाइगर अध्यक्ष वाराणसी, आजाद कनौजिया प्रदेश उपाध्यक्ष, तेज सिंह वर्मा प्रदेश महासचिव, चौधरी चंद्रपाल सिंह, प्रमोद पटेल, अनुज कुमार फतेहपुर गुड्डू मेवा लाल प्रजापति, काशीनाथ यादव, मुकेश यादव, मोहम्मद तुफेल, नसीरुद्दीन, बजरंगी पाल, मंजीत भारती, जालिम अहमद, पवन प्रजापति  महेश सोनकर, असित शर्मा, श्याम बाबू, कौशल किशोर, ललता सिंह खगोर ,मोहम्‍मद नफीस, सुनील यादव, आनंद पांडेय, डॉक्टर सलीम, गुलाब चंद पाल, रजित राम गौतम, चौधरी सरनाम सिंह, आशीष शर्मा, अभिषेक पाल, संजय कनौजिया, राम नाथ व सुनील पाल समेत अन्‍य प्रदर्शन में मौजूद रहें।