अब यूपी के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्‍वारेंटाइन

कोरोना की तीसरी लहर
स्वास्थ्य मंत्री, जय प्रताप सिंह। (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में बेकाबू हुआ कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसकी जद में खुद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह आ गए हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद वो क्‍वारेंटाइन हो गए हैं।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। वहीं शुक्रवार को आई रिपोर्ट में स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वह लखनऊ में ही हैं और अपने आवास में होम क्वारेंटाइन हो गए हैं। मीडिया से बात करते हुए जय प्रताप सिंह ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, मैं जल्दी ही स्वस्थ हो जाऊंगा।

गौरतलब है कि बॉलीवुड सिंगर  कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने खुद को होम क्वारेंटाइन कर लिया है। मार्च में ही कनिका कपूर के साथ एक पार्टी में वो शामिल हुए थे। पार्टी के बाद कनिका की रिपोर्ट  कोरोना पॉजिटिव निकली थी, जिसके बाद  वो परिवार समेत होम क्वारंटाइन हो गए थे। वहीं अब मंत्री के स्टाफ के 20 से ज्यादा कर्मचारियों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस पर बोले यूपी के स्वास्थ्य मंत्री, किसी को डरने की जरूरत नहीं, सबकुछ हमारे नियंत्रण में

यहां बताते चलें कि इसके पहले गुरुवार को राजधानी में तीन बुजुर्गों समेत छह लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें तीन लखनऊ के व तीन दूसरे जिलों के मृतक हैं। इसके अलावा उन्नाव के पूर्व सांसद समेत 307 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें- अब भाजपा नेता ने कहा, LDA के भ्रष्‍ट अधिकारी-कर्मचारी करा रहें अवैध निर्माण, वसूली नहीं होने पर कर दी जाती है बिल्डिंग सील

इसमें हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड के मुख्य पर्यवेक्षक समेत आरबीआइ के गार्ड और पुलिस लाइन के कई पुलिस कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, हजरतगंज स्टेट बैंक के 11 कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सचिवालय में एक कैंटीन कर्मी और कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब शहर में कोरोना मरीजों की संख्या 5426 हो गई है। वहीं, 161 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।

यह भी पढ़ें- #Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्री समेत 45 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव, कनिका कपूर की पार्टी में हुए थे शामिल