दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अजय माकन ने दिया इस्तीफा, राहुल को कहा शुक्रिया

कांग्रेस अध्यक्ष
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन (फाइल फोटो।)

आरयू वेब टीम। 

लोकसभा चुनावों से पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। माकन ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दिया, जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया है। माकन ने अपने इस्तीफे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का शुक्रिया अदा किया है।

इस्तीफे की खबर की पुष्टि खुद अजय माकन ने शुक्रवार की सुबह ट्वीट कर की है। उन्होंने लिखा 2015 विधानसभा के उपरान्त बतौर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष-पिछले चार वर्षों से, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा, कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा, एवं हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा, मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!

यह भी पढ़े- इस्‍तीफा देकर बोले शिवराज, कांग्रेस दस दिनों में माफ करें MP के किसानों का कर्जा, अब हम करेंगे चौकीदारी

बता दें कि इस्तीफे की घोषणा करने से पहले अजय माकन ने गुरुवार की रात राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी। गौरतलब है कि दो बार सासंद रहे और केंद्र में मंत्री रहे अजय माकन ने अरविंद सिंह लवली को रिप्लेस कर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। वहीं सूत्रों की मानें तो केंद्र की राजनीति में अजय माकन नई भूमिका में दिख सकते हैं।

यह भी पढ़े- राफेल डील: अब कांग्रेस ने मोदी सरकार पर फोड़ा ऑडियो बम, कहा गोवा के CM के बेडरूम में हैं फाइलें

वहीं कुछ लोग माकन के इस्‍तीफे को कांग्रेस और आप के गठबंधन ने से भी जोड़ कर देख रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि हमेशा से माकन कांग्रेस और आप के गठबंधन के खिलाफ थे। माकन के इस्तीफे के साथ माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के लिए दोनों पार्टियों का गठबंधन हो सकता है। बता दें कि तीन राज्यों में सरकार बनाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक समान विचारधारा के लोगों से साथ आने की अपील की थी। हालांकि, गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने इस बात की पुष्टि की वह महागठबंधन में शामिल नहीं होगी और अकेले ही लोकसभा का चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़े- कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस पर राहुल ने फहराया झंडा, मनमोहन सिंह के साथ केक काटकर मनाया जश्‍न