अखिलेश का मोदी सरकार पर हमला, भारत बंद के बाद भी बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के दाम

अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला
पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण करते अखिलेश यादव।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि महंगाई बढ़ती जा रही है और आज जब इस मुद्दे पर भारत बंद किया गया है तो भी उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं।

यह भी पढ़ें- अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, भाजपाईयों की आदत बन गयी बेरोजगार युवाओं के साथ अपमानजनक व्यवहार करना

मोदी सरकार पर तंज कसते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा के लोग तो ये भी कह सकते हैं कि महंगाई होगी तो ही विकास होगा। उन्‍होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी लागू करके देश का विकास रोक दिया। जीएसटी लागू करके व्यापार को बर्बाद कर दिया। इससे बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए।

68500 सहायक शिक्षकों की भर्ती में धांधली पर अखिलेश ने कहा कि ये बहुत बेईमान सरकार है। जब सपा सरकार थी तो ये आरोप लगाते थे, लेकिन अब तो अंकपत्र बदले जा रहे हैं। कापियां जलाई जा रही हैं। युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। इनके पास तो तमाम जांच एजेंसियां हैं। जांच करवा लें। ये जनता के साथ खिलवाड़ क्यों कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अखिलेश ने कहा, नौकरी के लिए दर-दर भटक रहें नौजवान, भाजपा सरकार ने तोड़ा सपना

हमला जारी रखते हुए सपा मुखिया ने कहा कि जो अगले 50 साल सत्ता में रहने की बात कर रहे हैं वो यूपी में हुए तीन उपचुनाव के नतीजों को याद रखें। जनता चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रही है। ये बातें अखिलेश यादव ने आज प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जन्मदिन पर उन्हें श्रद्घांजलि देने के बाद मीडिया से कही। इसकेे अलावा उन्‍होंने ट्वीट कर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

यह भी पढ़ें- भाजपा में सीएम पद के लिए तेज हुई लड़ाई, 2019 में योगी गंवा देंगे पद: अखिलेश