अखिलेश का हमला आजम खां की छवि बिगाड़ने की साजिश कर रही योगी सरकार

गोमती नदी पर राजनीत

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। आजम खां का नाम जल निगम की भर्तियों में उछाले जाने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है। सपा अध्‍यक्ष ने शुक्रवार को अपने एक बयान में कहा कि योगी सरकार बदले की भावना से विपक्ष का उत्पीड़न और बदनाम करने का काम कर रही है।

जल निगम की भर्तियों से कोई लेना-देना नहीं होने के बावजूद स्वच्छ, ईमानदार और धर्मनिरपेक्ष छवि के वरिष्ठ नेता आजम खां उनके निशाने पर रहते हैं। उनकी छवि बिगाड़ने की साजिशें हो रही हैं। भाजपा का यह आचरण लोकतांत्रिक और राजनीतिक मूल्यों की गिरावट का उदाहरण है।

यह भी पढ़ें- बोले लालू कांग्रेस के बिना तीसरे मोर्च की कल्‍पना भी नहीं, मायावती-अखिलेश के साथ पर खुशी भी जताई

अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार केंद्र में हो या राज्य में वे हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। समाज का हर वर्ग असंतुष्ट है। भाजपा सरकार नौकरी तो दे नहीं सकती, नौजवानों को बेरोजगार बनाने में आगे है। सपा सरकार के समय की भर्तियों पर रोक लगाकर भाजपा ने अपनी विद्वेषपूर्ण मानसिकता का ही परिचय दिया है। विपक्ष के नेताओं को चुन-चुनकर अपमानित करने का काम किया जा रहा है।

शिक्षामित्रों, टीईटी प्रशिक्षुओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों हुआ जुल्म

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने योगी सरकार के कार्यकाल की बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सत्‍ता में आई है उसने किसी को रोजगार नहीं दिया। शिक्षामित्रों, टीईटी प्रशिक्षुओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों पर खूब जुल्म हुआ। पुलिस ने लाठियां चलाई। उनके साथ नाइंसाफी हो रही है। पुलिस भर्ती को रोकने में भी इस सरकार ने कुछ उठा नहीं रखा। भाजपा की नीति और नियत में खोट है। उनका एजेण्डा गरीब, नौजवान, अल्पसंख्यक विरोधी है।

यह भी पढ़ें- SCST फैसला: बोले अखिलेश मोदी सरकार ने दलित और पिछड़ों के खिलाफ शुरू किया अभियान

अखिलेश ने योगी सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं पर झूठे इल्जाम लगाने वाली भाजपा को खुद अपने कारनामें देखने चाहिए। राज्य मंत्रिमण्डल के दो मंत्री खुलेआम भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ने की बात कर रहे हैं। जनता की निगाहों में अब भाजपा सरकार की साख गिर चुकी है। जनता यह सच्चाई जान गई है कि भाजपा के पास करने को कुछ भी नहीं है, लेकिन सच्चाई के आगे भाजपा का झूठ कितने दिन और चलेगा। भाजपा सरकार राष्ट्रवाद का सिर्फ नारा देती है पर राष्ट्र निर्माण की युवा शक्ति के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में उसे कोई संकोच नहीं है।

यह भी पढ़ें- मायावती की प्रेस कांफ्रेंस के बाद अखिलेश ने कहा भाजपा की साजिश से सपा-बसपा की एकता हुई और मजबूत