अखिलेश ने कहा, सपा के कामों को ही अपना बताने में योगी सरकार ने बिता दिए साढ़े तीन साल, जनता में भी बढ़ रहा आक्रोश

जनता में आक्रोश

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। योगी सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आज एक बार फिर सवाल उठाया है। रविवार को अपने एक बयान में अखिलेश ने कहा है कि पिछली सपा सरकार में कराए गए कामों को ही अपना बताने में योगी सरकार ने साढ़े तीन साल बिता दिए हैं। अखिलेश ने कहा कि दूसरे के कामों को अपना बताने में प्रदेश सरकार को कोई संकोच और लाज नहीं है। कहने के लिए भी प्रदेश सरकार अपनी एक भी योजना लागू नहीं कर सकी। यही वजहें है कि यूपी की जनता का भाजपा सरकार से न सिर्फ मोहभंग हो चुका, बल्कि सरकार के प्रति उसका आक्रोश भी बढ़ता जा रहा। मीडिया के सामने आज अखिलेश ने दावा किया यूपी के जनता की उम्मीद फिर सपा सरकार बनने पर टिकी हैं, जिसके सत्ता में रहते हर क्षेत्र में विकास के कीर्तिमान स्थापित हुए थे।

विकास में रूचि नहीं, भाजपा है साजिश की पार्टी 

अपनी सरकार के कार्यकाल में किए गए कामों को गिनाते हुए पूर्व सीएम ने कहा है समाजवादी सरकार ने जनता के लिए काम किया, जिसके परिणास्‍वरूप जनता के चेहरे पर मुस्कान लाए थे, लेकिन भाजपा सरकार द्वेषपूर्ण, बदले की भावना से काम करती है। वह नफरत और समाज को बांटने का एजेंडा चलाती है। भाजपा की विकास में रूचि नहीं, वह साजिश की पार्टी है। किसान व्यापारी सभी बदहाल है। नौजवानों की आकांक्षाओं की उसे जरा भी परवाह नहीं। ऐसी सरकार को अब जाना ही होगा।

यह भी पढ़ें- अखिलेश का दावा, योगी सरकार के रहते नहीं हो सकती बहन-बेटियों की सुरक्षा, कहा जनहित में छोड़े गद्दी

साथ ही सपा अध्‍यक्ष ने कहा कि सपा सरकार के समय इटावा में लायन सफारी का निर्माण हुआ था। अपनी शुरूआत के दिनों से ही यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा। लायन सफारी में जन्मे सिंबा, सुल्तान अब पर्यटको को दहाड़ते और विचरण करते नजर आएंगे। शेरों को निहारने का सुअवसर पर्यटकों को दीपावली पर्व के आसपास मिल सकता है।

औने-पौने दाम में बेच दिया शान-ए-अवध

वहीं विश्‍वस्तरीय खेलों के लिए इकाना स्टेडियम बना जिसके नजदीक आधुनिक बाजार शान-ए-अवध का निर्माण हुआ था, जिसे भाजपा सरकार ने औने-पौने दाम में बेच दिया। स्वतंत्रता संग्राम के साथ आपातकाल की स्मृतियों को भी ताजा रखने के लिए जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र बना था।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में DIG की पत्‍नी ने दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट, हाथरस कांड की SIT के सदस्‍य भी हैं पति चंद्रप्रकाश

सोनभद्र में गुलरिया पहाड़ी 20 साल पहले ही हरियाली विहीन हो चुकी थी। प्राकृतिक पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा था। ऐेसे में सपा सरकार के समय साल 2016 में पौधरोपण का काम व्यापक पैमाने पर किया गया। आज पहाड़ी पर हरियाली फिर लौट आई है। यहां 145 हेक्टेयर क्षेत्र में आकेशिया, चिलबिल, कांजी, सागौन, शीशम, सेमिया, खैर के पेड़ लगाए गए थे। मेड़ो पर बबूल के बीज बोए गए। अब इस पहाड़ी पर लगे पौधे चार से आठ फिट तक के हो गए हैं।