अल्‍का लांबा का आरोप, अपने दुष्‍कर्मी नेताओं को बचा रही बीजेपी, महिला विरोधी चेहरा हुआ उजागर, जारी किया पोस्‍टर

भाजपा नेताओं का पोस्‍टर
प्रेसवार्ता कर पोस्‍टर जारी करतीं अल्‍का लांबा।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पंच न्याय में एक न्याय है महिला न्याय, कांग्रेस प्रतिबद्ध है हर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए, कांग्रेस संघर्षरत है हर महिला को न्याय का हक मिलने तक। उक्त बातें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अल्का लांबा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से कहीं।

अल्‍का लांबा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा जिस तरह से अपने दुष्कर्मी नेताओं को बचा रही, उससे उसका महिला विरोधी चेहरा उजागर होता है। उन्होंने आज रेप व उत्‍पीड़न के आरोपों फंसे भाजपा नेताओं का एक पोस्‍टर भी जारी किया।

यह भी पढ़ें- रेप पीड़िता के पिता की हत्‍या के दोषी कुलदीप सेंगर व उसके भाई को दस साल की सजा, दस-दस लाख का मुआवजा भी पड़ेगा देना

इस पोस्‍टर के साथ ही महिला अध्‍यक्ष ने कहा कि दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाली बेटियों का शोषण करने वाले बृजभूषण शरण सिंह को मोदी सरकार का पूरा संरक्षण प्राप्त है। उसी पोस्टर में पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, भाजपा विधायक रमेश जारकीहोली, पूर्व भाजपा विधायक रामदुलार गौर, भाजपा नेता पदम राजन, कन्हैयालाल मिश्रा, पूर्व सांसद चिन्मयानंद, पूर्व मंत्री संदीप सिंह सैनी जैसे भाजपा से जुड़े और महिलाओं के प्रति अपराधों में फंसे चुके नेताओं की भी फोटो लगाई गयी है।

यह भी पढ़ें- BHU कैंपस में छात्रा से हैवानियत करने वाले तीनों युवक दो महीने बाद गिरफ्तार, बंदूक की नोक पर किया था गैंगरेप, BJP से भी निकला कनेक्‍शन

वहीं योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अल्‍का लांबा ने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा महिलाओं के प्रति अपराध उत्‍तर प्रदेश में होते हैं। महिला कांग्रेस प्रतिबद्ध है हर पीड़िता की मदद के लिए, उन्हें न्याय दिलाने के लिए। उन्होंने नारी न्याय योद्धा बनने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर (9891802024) भी जारी किया। साथ ही कहा कि ‘‘डोनेट फॉर न्याय’’ अभियान के तहत महिला कांग्रेस पूरे सम्पर्ण से लगी है और ‘‘एक दान देश की बेटियों के नाम’’ के साथ इस अभियान को मजबूती प्रदान कर रही है।

महिला कांग्रेस तय करेगी 50 किलोमीटर की यात्रा

अध्‍यक्ष ने आगे कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समर्थन में हर जिला मुख्यालय पर निकाली जा रही यात्रा में महिला कांग्रेस भी सहभागी बनेगी और 50 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। उन्होंने कहा कि दस जनवरी को राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष बनने के बाद एक महीने में वह 16 राज्यों का दौरा कर चुकी हैं। आज सुबह वह अपने दो दिवसीय दौर पर लखनऊ पहुंची।

यह भी पढ़ें- रेफरी के बाद फिजियोथेरेपिस्ट ने भी किया खुलासा, लेडी रेसलर्स को दिल्ली-लखनऊ की कोठी पर बुलाते थे बृजभूषण सिंह

अल्का ने कहा कि महिला कांग्रेस को मजबूत करने के लिए और न्याय यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर जिले पर नारी न्याय सम्मेलन आयोजित किया जायेग। इस अनुक्रम में पहला सम्मेलन प्रदेश के जनपद बाराबंकी में कल 13 फरवरी को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष की उपस्थिति में सम्‍मेलन आयोजित होगा।

प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव शामीना शफीक, राष्ट्रीय सचिव प्रभारी मध्य जोन विद्या नेगी, आगरा जोन प्रभारी संगीता गर्ग, उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी, पूर्वी की अध्यक्ष शहला अहरारी, बुन्देलखण्ड जोन की अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर व आगरा जोन की अध्यक्ष ममता राजपूत भी मौजूद रहीं।