जानें लोहिया सभागार में अंबेडकर की प्रतिमा स्‍थापित कर क्‍या बोले अखिलेश

लोहिया अंबेडकर
अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने के बाद पुष्प अर्पित करते अखिलेश यादव। (फोटो-आरयू)

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं पर आज सपा मुख्‍यालय के लोहिया सभागार में भी अंबेडकर प्रतिमा को जगह मिल गयी। सपा मुख्‍यालय पर आज जयंती का आयोजन करने के साथ ही लोहिया सभागार में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करते हुए उन्‍हें पुष्‍प अर्पित कर याद किया।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि आज देशभर में अंबेडकर जी को याद किया जा रहा है। भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता हैं। उनके द्वारा निर्मित संविधान से अमीर गरीब सबको बराबरी का हक मिला। यह संविधान एक पवित्र दस्तावेज है, जिसमें सबके लिए एक मत की व्यवस्था है और व्यक्ति के मूलाधिकार सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- अखिलेश का हमला, बलात्कारियों के बचाव में लगी योगी सरकार, आजकल राजभवन भी है मौन

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने अपने पार्टी के लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि आज हमें संविधान के रास्ते पर चलने का संकल्प लेना है, जो समाजवाद और सेक्युलरिज्म का रास्ता है। यही देश की आत्मा है। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए सपा अध्‍यक्ष ने कहा कि आज ऐसे दल की सत्‍ता है जो डॉ. अंबेडकर के विचारों से अनजान है। इसी वजह से दलित शोषित तथा वंचित तबके को न्याय एवं अधिकार नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें- उन्‍नाव गैंगरेप: CBI ने BJP विधायक को सात दिन की रिमांड पर लिया, शशि से भी पूछताछ शुरू, जानें दिनभर की अपडेट

कानून-व्यवस्था ठीक होती तो नहीं होता जघन्य काण्ड

सपा सुप्रीमो यहीं नहीं रूके उन्‍होंने उन्‍नाव गैंगरेप के मामले में योगी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यूपी में कानून का राज नहीं रह गया है। अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं। किसी गरीब और पीड़ित व्यक्ति की कहीं सुनवाई नहीं है। एफआइआर तक दर्ज नहीं होती है। उन्नाव की लड़की मारी-मारी फिरती रही। यदि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ठीक होती तो उसके साथ जघन्य काण्ड नहीं होता।

यह भी पढ़ें- उन्‍नाव गैंगरेप: आखिरकार कुलदीप सेंगर पर दर्ज हुआ मुकदमा, CBI करेगी जांच, लेकिन DGP के लिए अब भी माननीय हैं BJP विधायक

लगातार बढ़ रही महिलाओं और दलितों के साथ अत्याचार की घटनाएं

वहीं दूसरे राज्‍यों की बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के अलावा भाजपा शासित अन्य प्रदेशों में महिलाओं और दलितों के साथ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मोदी सरकार के अलावा राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता में व्यापक असंतोष फैल रहा है। भाजपा वोट के माध्यम से सत्‍ता में आयी थी, और इसी वोट के रास्ते जनता उसे बाहर करेगी। 2019 का सबको इंतजार है।

यह भी पढ़ें- दिनेश शर्मा से बोले अखिलेश आपके पदनाम से उप हट जाए तो प्रदेश का होगा भला, जानें क्‍या मिला जवाब

कार्यक्रम के दौरान सपा के वरिष्‍ठ नेता किरनमय नंदा, माता प्रसाद पाण्डेय, कुंवर रेवती रमण सिंह, अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, इन्द्रजीत सरोज, आरके चौधरी, राजकिशोर सिंह, शिवाकांत ओझा, ओम प्रकाश सिंह, नीरज शेखर, अरविंद सिंह, पंडित सिंह, राजीव राय, राधेश्याम सिंह, सर्वेश अंबेडकर, सुशीला सरोज, गीता सिंह, आनन्द भदौरिया, अमिताभ बाजपेई, राजकुमार मिश्र, विकास यादव समेत तमाम नेता व सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अखिलेश का हमला आजम खां की छवि बिगाड़ने की साजिश कर रही योगी सरकार