बांदा जेल में बिगड़ी मुख्तार अंसारी की तबीयत, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

बिगड़ी मुख्तार अंसारी की तबीयत
फाइल फोटो।

आरयू ब्‍यूरो, बांदा। बाहुबली बसपा विधायक मुख्‍तार अंसारी की मंगलवार को बांदा जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्‍हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी का इलाज किया जा रहा। बताया जा रहा है मुख्तार की हालत गंभीर है। जेल प्रशासन ने जेल और जिला अस्पताल के डॉक्टरों की सलह पर मुख्तार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा है कि बांदा जेल की बैरक में ही आज सुबह तबीयत बिगड़ी तो पहले जेल अस्पताल में लाया गया। यहां हालात गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद आलाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। तत्काल सुरक्षा गारद जेल पहुंची और मुख्तार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। मेडिकल कालेज पर भी पुलिस और पीएसी के दस्ते तैनात कर दिये गए हैं। मुख्तार की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल क्या हुआ है, इस पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें- बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी ने जेल में ही जीती कोरोना से जंग, रिपोर्ट आई निगेटिव

बता दें कि मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपण जेल से छह अप्रैल को बांदा जेल लाया गया था। इसके बाद से मुख्तार बांदा जेल में बंद है। इस दौरान मऊ, आजमगढ़, प्रयागराज, बाराबंकी की अदालतों में उसकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। पांच महीने में पहली बार उसे जेल से बाहर कहीं लाया गया है।

यह भी पढ़ें- अफजाल अंसारी ने पूछा अगर बृजेश वाराणसी रह सकते हैं तो मुख्‍तार गाजीपुर में क्‍यों नहीं, गंभीर आरोप भी लगाएं

पंजाब की जेल में जाने से पहले भी मुख्तार अंसारी बांदा की जेल में बंद थे। तब भी एक बार उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनके भाई अफजाल अंसारी ने कहा था कि उन्हें चाय में जहर दिया गया था। पंजाब की जेल में एक बार फिर जब मुख्तार को बांदा लाया गया तो अफजाल और परिवार वालों ने विरोध भी किया था। कहा था कि एक बार उन्हें चाय में जहर देकर मारने की कोशिश यहां हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच व्हील चेयर पर मोहाली कोर्ट पहुंचा बसपा विधायक मुख्‍तार अंसारी