डिप्‍टी सीएम की अधिकारियों को चेतावनी, बर्दाशत नहीं की जाएगी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा

अधिकारियों को नसीहत
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केशव मौर्या।

आरयू वेब टीम। 

उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कुशीनगर के तमकुहीराज में जनता को बड़ी सौगात दी। उप मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने 15 मिनट के कार्यक्रम में 353 लाख रुपये की 48 परियोजनाओ का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही मनबढ़ अधिकारियों व कर्मचारियों को भी उन्‍होंने सुधरने की चेतावनी दी है।

इस दौरान लोगो को संबोधित करते हुए केशव मौर्या कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास का संकल्प लेकर कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने देवरिया व कुशीनगर संसदीय क्षेत्र सहित प्रदेश के सभी जिलों का समग्र विकास करने को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता बताया।

यह भी पढें- पर्यटन स्थलों के विकास के लिए सरकार ने सौ करोड़ रुपए का फंड किया मंजूर: मोदी

वहीं डिप्‍टी सीएम ने कार्यकर्ताओं के हितों को सर्वोपरि बताते हुए खुले रूप से अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी दी कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से यह स्‍पष्‍ट रूप से कहा कि वह कार्यकर्ताओं की बातें प्रमुखता से सुने व उसका जल्‍द से जल्‍द समाधान करें।

यह भी पढें- लेह में एशिया की सबसे बड़ी जोजिला टनल का लोकार्पण कर बोले मोदी, इकोनॉमी होगी मजबूत

डिप्‍टी सीएम ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर भी पोस्‍ट कर कार्यक्रम की जानकारी देते हुए लिखा कि हमारी सरकार उत्तर प्रदेश के हर कोने में समान रूप से भेदभाव से मुक्त तथा सबके साथ और सबके विकास के आधार पर काम कर रही है।

अधिकारियों व कर्मचारियों के मनमानी का उठ चुका है मुद्दा

यहां बताते चलें कि भाजपा सरकार होने के बाद भी कई जगहों से लगातार भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ही अधिकारियों द्वारा अनदेखी की बात सामने आ रही है। जिसकों लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कई बार बैठकों में ये सवाल उठाया था कि जब उनकी सुनवाई नहीं होगी और वो जनता का काम ही नहीं करा पाएंगे तो अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में वो किस मुंह से जनता से भाजपा को वोट देने के लिए अपील कर पाएंगे। समझा जा रहा है कि इन्‍हीं शिकायतों के बाद अब सरकार ने अधिकारियों के पेंच कसने शुरू कर दिए हैं।

कार्यक्रम में ये भी रहें मौजूद

कार्यक्रम में उप मुख्‍यमंत्री के साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र, विधायक रजनीकांत मणि, पवन केडिया, जटाशंकर त्रिपाठी, रामानंद बौद्ध, कमलेश शुक्ल, जनमेजय सिह, जिलाध्यक्ष कुशीनगर जेपी शाही, सांसद रविन्द्र सिंह कुशवाहा, महेंद्र सिंह यादव सहित आयोजक मंडल के विजय राय, वशिष्ठ राय, जगदीश मिश्र, अजय तिवारी, प्रेमचन्द मिश्र व प्रदीप श्रीवास्तव मौजूद रहें।

यह भी पढें- दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे CM, जनता को मिली कई महत्वपूर्ण योजनाओं की दी सौगात