बृजभूषण सिंह के करीब संजय सिंह बने भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष, साक्षी मलिक ने जताया विरोध, किया कुश्‍ती छोड़ने का ऐलान

भारतीय कुश्ती संघ

आरयू वेब टीम। भारतीय कुश्ती संघ को लंबे इंताजर के बाद नया अध्यक्ष मिला गया हैं। डब्ल्यूएफआइ का चुनाव 21 दिसंबर को संपन्न हुआ। कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खेमे के संजय सिंह ने अपनी विरोधी अनीता श्योराण के खिलाफ 40 वोट हासिल कर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। अनिता श्योराण के खेमे ने दो पदों पर जीत दर्ज की है।

वहीं संजय सिंह को अध्‍यक्ष की कुर्सी मिलने के बाद देश के लिए ओलंपिक मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक ने विरोध जताया है। साक्षी ने आज विनेश फोगाट व बजरंग पुनिया के साथ एक प्रेसवार्ता कर मीडिया से कहा है कि अध्‍यक्ष की कुर्सी पर अगर ब्रजभूषण शरण सिंह का राइट हैंड और उसका बिजनेस पाटर्नर ही रहेगा तो मैं अपनी कुश्‍ती को त्‍यागती हूं। साथ ही साक्षी मलिक ने भाजपा सरकार के प्रति भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन लोगों ने सरकार से महिला अध्‍यक्ष की मांग की थी महिला होती आगे किसी का और यौन शोषण नहीं होता। इसके साथ ही वह टेबल पर अपने जूते रखते हुए प्रेसवार्ता से चली गयीं।

वहीं साक्षी ने आज एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए भी कहा कि मैंने देश के लिए जितने भी पुरस्कार जीते हैं आप सब के आशीर्वाद से जीते हैं, मैं आप सभी देशवाशियों की हमेशा आभारी रहुंगी। कुश्ती को अलविदा।

यह भी पढ़ें- Video: देश का नाम रौशन करने वाले पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता, महिलाओं को सड़क पर घसीटा, जंतर-मंतर से टेंट उखाड़े

इससे पहले आज देवेन्द्र कादियान ने भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है, जबकि रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सेक्रेट्री प्रेम लोचब को नया जनरल सेक्रेट्री चुना गया है। गुरूवार को दिल्ली में अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत 15 पदों के लिए चुनाव आयोजित किये गए। जिसमें से 13 पदों पर संजय सिंह के खेमे ने जीत दर्ज कि, जबकि उपाध्यक्ष और जनरल सेक्रेटरी पद पर अनिता श्योराण के खेमे को जीत मिली।

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण और उत्तर प्रदेश कुश्ती महासंघ के हेड संजय सिंह के बीच थी। भारतीय कुश्ती महासंघ में शीर्ष पदों के लिए चुनाव होने के बाद वैश्विक कुश्ती संस्था, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के डब्ल्यूएफआई पर लगाए गए निलंबन को हटाने का मार्ग भी खुल गया है।

यह भी पढ़ें- महिला पहलवानों का यौन शोषण करने के मामले में हुई कोर्ट में सुनवाई, नहीं पेश हुए बृजभूषण

यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने अगस्त में निर्धारित समय सीमा के भीतर चुनाव कराने में विफल रहने के कारण डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था। हरियाणा से आने वाली अनीता श्योराण ओडिशा से चुनाव लड़ीं। राष्ट्रीय कुश्ती संस्था की पहली महिला अध्यक्ष बनने की उम्मीदों से वह चुनाव में उतरी थी। उन्हें साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगट सहित स्टार पहलवानों का समर्थन प्राप्त था, जिन्होंने कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न और महिला पहलवानों का पीछा करने के आरोप लगाए थे।

संजय सिंह उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं और बृज भूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी रहे हैं। साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया जैसे लोगों को संजय सिंह के चुनाव लड़ने पर आपत्ति थी, उन्होंने महीने की शुरुआत में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ अपनी बैठक के दौरान इसे व्यक्त किया था।

यह भी पढ़ें- योगेश्‍वर दत्‍त व बृजभूषण सिंह पर भड़कीं विनेश फोगाट, कहा वो घटिया हंसी दिमाग में अटक गई