भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, भारत में रहने वाले पाकिस्‍तानियों की बताई पहचान!

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह।

आरयू वेब टीम। 

देश में रहने वाले लोगों को पाकिस्‍तानी और पाकिस्‍तान जाने की नसीहत देने वाली पार्टी के एक और विधायक ने विवादित बयान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की नसीहतों के बाद भी बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने भड़काऊ बयान दिया है।

उन्‍होंने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ ना कहने वालों को पाकिस्तानी करार दिया है। इतना ही नहीं उन्‍होंने अपने बयान में ये भी कहा है कि ऐसे लोगों को राजनीति करने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेता ने फिर दिया विवादित बयान कहा, जय श्रीराम नहीं बोलने वाले बनेंगे इतिहास

सुरेंद्र सिंह ने ये बात यूपी में बलिया जिले के रतसड़ क्षेत्र में एक सड़क निर्माण के भूमि पूजन समारोह में कही है। बीजपी विधायक ने कार्यक्रम में कहा कि ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ कहने से परहेज करने वाले लोग पाकिस्तानी हैं और ऐसे लोगों को देश में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को राजनीति करने का अधिकार नहीं होना चाहिए। वहीं उन्‍होंने यह भी कहा कि मातृभूमि में पैदा होने के बाद भी अपने देश को मां की श्रेणी में नहीं रखने वाले की राष्ट्र भक्ति संदिग्ध होती है।

सिखाना चाहिए पुलिस कर्मी को सबक

सिंह ने यह भी कहा कि बलिया में खनन नहीं होता है। आम लोग अगर अपने निजी कार्य के लिये मिट्टी भरते हैं और उन्हें रोकने के लिए पुलिसकर्मी उनके पास जाता है तो उस पुलिसकर्मी को सबक सिखाना चाहिए। इस बारे में पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि अगर पुलिस चोर को पकड़ कर उसे अपमानित कर सकती है तो चूक करने पर उनके साथ भी यही व्यवहार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- वसीम रिजवी के विवादित बोल मदरसों ने पैदा किए हैं आतंकी

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

बताते चलें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि भारत एक दिन हिंदू राष्ट्र होगा, सिर्फ वही मुस्लिम देश में रह सकेंगे जो हिंदू संस्कृति को मानते हैं।

यह भी पढ़ें- BJP नेता ने फिर दिया विवादित बयान, कहा ‘मेरा सपना है फारुक अब्दुल्ला को लाल चौक पर थप्पड़ मारना

मुसलमानों की देश भक्ति पर सवाल उठाते हुए बैरिया विधायक ने कहा था कि बहुत कम मुसलमान हैं जो देशभक्‍त हैं। एक दिन भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा, जो मुस्लिम हमारी संस्कृति को अपनाएंगे सिर्फ वही भारत में रह पाएंगे। 13 जनवरी को बलिया में विवादित बयान देते हुए उन्होंने कहा था कि वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। उनके इस बयान में बाद काफी विवाद हुआ था। मुस्लिम संगठन के लोगों ने कहा था कि भाजपा देशभक्ति का सार्टिफिकेट देना छोड़ दें। साथ ही इस्‍लाम धर्म के अनुसार वो ‘अल्‍लाह’ के अलावा किसी और की वंदना नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें- शहादत पर बीजेपी सांसद ने कहा आर्मी में रोज मरेंगे जवान, विवाद बढ़ा तो मांगी माफी