भाजपा ने की 17 नगर निगम प्रभारियों व संयोजकों की घोषणा

यूपी निकाय चुनाव

आरयू ब्यूरो, लखमऊ। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दीं हैं। वहीं निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने सभी 17 नगर निगमों के लिये प्रभारियों की घोषणा कर दी है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना व पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को लखनऊ नगर निगम का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही मंत्री सुरेश खन्ना को गोरखपुर नगर निगम का भी चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

इस लिस्ट में गाजियाबाद नगर निगम के प्रभारी बने असीम अरुण, मेरठ नगर निगम के प्रभारी बने मंत्री धर्मपाल सिंह, सहारनपुर की योगेंद्र उपाध्याय, मोहित बेनीवाल को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जितिन प्रसाद मुरादाबाद नगर निगम चुनाव के प्रभारी, मथुरा-वृंदावन नगर निगम की जिम्‍मेदारी संदीप सिंह, रजनीकांत माहेश्वरी को चुनाव की जिम्मेदारी, एके शर्मा, सुरेश तिवारी आगरा नगर निगम चुनाव प्रभारी, इसी तरह फिरोजाबाद नगर निगम का चुनाव प्रभारी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, एमएलसी गोपाल अंजान को बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी निकाय चुनाव के लिए आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी, लखनऊ नगर निगम महिला सीट घोषित

वही भाजपा ने निकाय में चुनाव प्रभारी और संयोजक भी नियुक्त किए। जहा अलीगढ़ नगर निगम लक्ष्मी नारायण चौधरी, मानवेंद्र सिंह प्रभारी बरेली नगर निगम, जयवीर सिंह और सलिल विश्नोई प्रभारी बने, कानपुर नगर निगम, मंत्री नंदी और धुन्नी सिंह चुनाव प्रभारी बने, झांसी नगर निगम- बेबीरानी मौर्य, सतीश द्विवेदी प्रभारी बने, लखनऊ नगर निगम, मुकुट बिहारी वर्मा, सुरेश खन्ना प्रभारी बने।

इसके अलावा अयोध्या नगर निगम, सूर्य प्रताप शाही, प्रांशुदत्त द्विवेदी प्रभारी, प्रयागराज नगर निग स्वतंत्र देव सिंह, महेश श्रीवास्तव प्रभारी, वाराणसी नगर निगम जयवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह प्रभारी बने गोरखपुर नगर निगम सुरेश खन्ना, बाबूराम निषाद प्रभारी, सभी नगर निगमों में भाजपा ने चुनाव संयोजक भी नियुक्त किए है।

यह भी पढ़ें- यूपी में निकाय चुनावों कि घोषणा, चार व 11 मई को होगी EVM से वोटिंग, 13 को आएगा फैसला