यूपी निकाय चुनाव के लिए आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी, लखनऊ नगर निगम महिला सीट घोषित

यूपी निकाय चुनाव

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। यूपी के 760 नगर निकायों में सीटों के आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। यूपी के 17 नगर निगमों के महापौर पद के लिए आरक्षण की स्थिति की बात करें तो आगरा में अनुसूचित जाति महिला, झांसी अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर पिछड़ा वर्ग महिला, फिरोजाबाद पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर पिछड़ा वर्ग, मेरठ पिछड़ा वर्ग, लखनऊ महिला, कानपुर महिला, गाजियाबाद महिला के लिए आरक्षित हैं।

इसके साथ ही वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन अनारक्षित में हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण संबंधी संशोधन का अध्यादेश पारित होने के बाद नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने गुरूवार को प्रेसवार्ता कर आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी किया। उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में सीटों के आरक्षण की सूची जारी की है।

वहीं आरक्षण के नोटिफिकेशन को जारी करते हुए यूपी के नगर विकास मंत्री एक शर्मा ने कहा कि हमने कहा था बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव हम नहीं कराना चाहते हैं। नगर पंचयतो में 544 का आरक्षण जारी कर दिया गया है। हम लोगो ने ऑर्डिनेंस लाया है और इसी व्यवस्था के तहत अंतिम सूची जारी की है।

यह भी पढ़ें- यूपी निकाय चुनाव को सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी, OBC आरक्षण मंजूर

बता दें कि यूपी में नगर निकायों के लिए चुनाव होने हैं। जिसके तहक नगर निगम की 17, नगर पालिका परिषद की 200 सीटों के बाद बाकी की सभी नगर पंचायत सीटें हैं। नगर निगम की सीटो में छह सीटों में बदलाव हुआ हैं। वहीं ओबीसी की 205 सीटें पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- योगी की कैबिनेट में निकाय चुनाव समेत 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर