BJP सरकार ने अनुदेशकों को धोखा देकर किया खुदकुशी के लिए मजबूर: प्रियंका गांधी

जबरन अंतिम संस्‍कार

आरयू वेब टीम। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को एक बार फिर अनुदेशकों व कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्‍याय को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के बांदा में कई महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण एक स्कूल अनुदेशक (इंस्ट्रक्टर) की खुदकुशी की घटना पर दुख जताते हुए भाजपा सरकार पर आज संगीन आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- प्रियंका ने उठाया शिक्षामित्रों के आत्‍महत्‍या, लाठीचार्ज व मुकदमें का मुद्दा, अनुदेशकों के लिए भी CM योगी को घेरा

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा सरकार ने अनुदेशकों के साथ धोखा कर ऐसी स्थिति पैदा कर दी है कि कर्मचारी आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। प्रियंका ने बांदा की घटना से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, बांदा की ये घटना बहुत ही दुखद है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने सदन में उठाया शिक्षक भर्ती, अनुदेशकों के मानदेय और बेरोजगारी का मुद्दा

उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने आज कर्मचारियों को इस स्थिति में ला दिया है कि वे आत्महत्या को मजबूर हैं। उन्होंने कहा है कि अनुदेशकों के साथ भाजपा ने ऐसा धोखा किया है कि हमारे ये मेहनती कर्मचारी भीषण आर्थिक तंगहाली झेल रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें- अनुदेशकों की भर्ती रद्द कर युवाओं के पेट पर योगी सरकार ने मारी लात, खाली व निरस्‍त पदों पर शुरू की जाए नियुक्ति: कांग्रेस