बोले संजय सिंह, लखनऊ में कूड़ाघर बनी गोमती नदी, चलाया सफाई अभियान

लखनऊ में गोमती
सफाई अभियान चलाते संजय सिंह साथ में अन्य।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। गोमती नदी की बदहाली को लेकर आम आदमी पार्टी ने रविवार को योगी सरकार पर हमला बोला है। आप सांसद संजय सिंह ने नदी में साफ पानी की जगह जलकुंभी व कड़ा है। भाजपा सरकार नदियों को साफ करने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन लखनऊ में तो गोमती नदी कूड़ाघर बन गयी है। साथ ही संजय सिंह ने गोमती नदी की सफाई के लिए आज अभियान भी चलाया।

कुड़ियां घाट पर राज्यसभा संजय सिंह ने आप की तिरंगा शाखा के कार्यकर्ताओं के साथ घाट और नदी में फैले हुए गंदगी, जलकुंभी को साफ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार के नाक के नीचे गोमती नदी में स्वच्छ पानी की जगह जलकुंभी और गंदगी ने डेरा जमा रखा हैं।

गोमती को जलकुंभी से मुक्ति तब चैन से नहीं बैठेंगें

साथ ही कहा कि तिरंगा शाखा के पदाधिकारी नदियों की सफाई का अभियान अगले सप्ताह भी चलाएंगे और इस मौके पर संकल्प लिया जब तक गोमती को जलकुंभी से मुक्ति नहीं मिल जाती तब तक हमलोग चैन से नहीं बैठेंगें।  आप नेता अभिषेक और कायनात सिद्दकी की अगुवाई में ये सफाई अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें- AAP सांसद का हमला, महंगाई से त्रस्त जनता को जीते जी मरने पर मजबूर कर रही भाजपा सरकार

इससे पहले कुड़ियां घाट पर तिरंगा शाखा में सम्मिलित लोगों को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जीवन-पर्यंत छुआछूत, ऊंच-नीच जैसे सामाजिक बुराईयों के खिलाफ लड़ाई लड़ीं और संविधान में सबकों बराबर का हक मिलें उसका ख्याल रखा।

सफाई अभियान के दौरान दिनेश पटेल, प्रिंस सोनी, रोहित श्रीवास्तव, मोहमद तकी, अमित चोपड़ा, इंजीनियर अजय कुमार, आलोक सिंह, राजे, ललित बाल्मीकि, जॉनी,  सुभाषनी मिश्रा, सूरज प्रधान व जीतू समेत अन्‍य मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें- बोले AAP प्रवक्‍ता वैभव, पराली का समाधान मांगने पर किसान, नौकरी की मांग पर युवाओं व सरकार की कमी बताने पर पत्रकारों को जेल भेज रही योगी सरकार