बोलीं प्रियंका, किसानों के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही बीजेपी सरकार

पेपल लीक
फाइल फोटो।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाये को लेकर एक बार फिर योगी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि यह सरकार किसानों के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है।

प्रियंका गांधी ने आज सोशल मीडिया के माध्‍यम से अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि उत्‍तर प्रदेश के गन्ना किसानों का बकाया 7,000 करोड़ रुपए है। भाजपा सरकार होश खो रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया,  किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है। जिस दिन देश का किसान जागेगा, उस दिन से सावधान….वह दिन आएगा।

यह भी पढ़ें- कर्जमाफी के नाम पर योगी सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा, बिजली बिल के नाम पर भेजा जेल: प्रियंका

वहीं अपने एक अन्‍य ट्वीट में कांग्रेस महासचिव ने दावा किया,  संसद से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे मशहूर, खूबसूरत, ऐतिहासिक स्थान को “सुंदर” बनाने का ठेका एक गुजराती कंपनी को दिया गया और सरकार का अनुमानित खर्चा 12,450 करोड़ रुपए है।

यह भी पढ़ें- किसान की मौत पर प्रियंका का भाजपा सरकार पर हमला, घटना को बताया निंदनीय, परिवार के लिए कि मुआवजे की मांग

मालूम हो कि इससे पहले भी किसनों को लेकर प्रियंका गांधी ने मोदी-योगी सरकार की नीतियों पर हमला बोला है। प्रियंका ने कुछ समय पहले ही कहा कि था गन्ना किसानों के परिवार दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन यूपी सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती है। वहीं प्रधानमंत्री को भी निशाने पर लेते हुए प्रियंका ने कहा कि यह चौकीदार सिर्फ अमीरों की ड्यूटी करते हैं, गरीबों की इन्हें परवाह नहीं है।

यह भी पढ़ें- रेप के आरोपित चिन्‍मयांनद को बचाने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है योगी सरकार: प्रियंका