चक्रवाती तूफान ‘तौकाते’ ने बनाई दहशत, सात घंटे के लिए एयरपोर्ट बंद

चक्रवाती तूफान

आरयू वेब टीम। कोरोना महामारी के बीच आए चक्रवात ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दी है जहां पहले ही इस चक्रवात का असर कई राज्यों में देख जा रहा है। वहीं देश के दक्षिणी इलाकों में इसने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। चक्रवाती तूफान ‘तौकाते’ का असर  समुन्द्र की ऊंची-ऊंची लहरें उठती दिखाई दी, इतना ही नहीं समुन्द्र का पानी सड़कों पर आ गया। वहीं तौकाते की वजह से मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

इसी बीच खतरे को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट को सात घंटे तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। आज यानी सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट का संचालन पूर्वान्‍ह 11 बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगा। पहले यह दो बजे तक बंद रहने वाला था, लेकिन खतरे को देखते हुए समय में इजाफा किया गया।

यह भी पढ़ें- IMD ने जारी किया महाराष्‍ट्र समेत कई राज्यों को अलर्ट, आ रहा तूफान ‘तौकाते

वहीं महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में ताउते चक्रवात का असर देखने को मिला, जबकि मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, तो कई जगहों पर तेज हवाओं की वजह से पेड़ गिरे। समुंदर में ऊंची-ऊंची लहरें देखने को मिलीं।

बात दें पांच राज्यों में चक्रवाती तूफान तौकाते अब कहर बरपाने लगा है। इस चक्रवात को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, चक्रवात तौकाते तेज होकर काफी गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले रहा है और यह गुजरात के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान तौकाते अगले 24 घंटे में और तेज हो सकता है और यह गुजरात के तट की ओर पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें- IMD ने जारी की राज्‍यों को चेतावनी, तेजी से तट की ओर बढ़ रहा बुरेवी तूफान

गुजरात के सूरत में तूफान ने शहर को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। खैर जहां एक तरफ देश में पहले ही कोरोना का संकट चाय हुआ है वहीं दूसरी तरफ इस तूफान के आने से सरकार,  प्रशासन और आमजन की मुश्किलें और बढ़ चुकी हैं।