UP: चिलचिलाती धूप व गर्मी से राहत के नहीं आसार, 20 अप्रैल तक लू चलने की संभावना

होगी बारिश

आरयू, ब्यूरो,लखनऊ। समूचा उत्तर प्रदेश गर्मी से परेशान है। लू के थपेड़ों ने परेशानी और बढ़ा दी है। वहीं आने वाले दिनों में भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। स्थानीय मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता ने 18 से 20 अप्रैल तक लू चलने की संभावना जताई है हालांकि, इसके बाद मौसम में परिवर्तन हो सकता है।

वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के आसार जताए गए हैं। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसका असर यूपी के मौसम पर देखने को मिलेगा। आंशिक बदली से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग की भविष्यवाणी, इस बार गंगा के मैदानी क्षेत्रों में सामान्य से कम पड़ेगी गर्मी, इन राज्यों में चढ़ेगा पारा

जेपी गुप्ता ने कहा कि 18 से 20 अप्रैल के बीच लू चलेगी, जिससे कि गर्मी तेजी से बढ़ेगी। इस दौरान अत्यधिक जरूरी होने पर ही घर से निकलने की हिदायत दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 19 अप्रैल के बाद बदली के आसार बन रहे हैं। इस बदली की वजह से 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जा रहे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।

इसके अलावा इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने यूपी, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, विदरभा और बिहार के लिए हीट वेव की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें- UP में भीषण गर्मी का अलर्ट, प्रदेश में 30 मार्च से दिखेगा हीट वेव का असर