CM भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, कांग्रेस के सत्‍ता में आते ही होगा किसानों का कर्ज माफ, कराएंगे जाति जनगणना

भूपेश बघेल
भूपेश बघेल।

आरयू वेब टीम। अगले महीने देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को जीतने के लिए कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और अन्‍य सियासी दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान किया है। भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में दोबारा सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ कर देंगे

बघेल ने खुद एक्स पर पोस्ट कर कहा “कांग्रेस सरकार आते ही पहले की तरह इस बार भी हम किसानों का कर्ज माफी करेंगे।” इसके बाद एक अन्‍य पोस्‍ट में कहा कि पहले की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ, जातिगत जनगणना करेंगे, 20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदेंगे, 17.5 लाख परिवार को हम आवास देंगे।

भूपेश बघेल की इस घोषणा से किसानों में खुशी की लहर है। उनकी इस घोषणा का किसानों ने स्वागत किया है। किसान नेता पारसनाथ साहू ने कर्जा माफी ऐलान का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो घोषणा की है वह किसानों के हित में है। हमें उम्मीद है किसानों के लिए अभी और घोषणाएं होंगी। किसानों का भरोसा कायम है।

यह भी पढ़ें- MP चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया वचनपत्र, किसानों, महिलाओं-युवाओं के लिए की कई बड़ी घोषणाएं

किसान नेता वेगेंद्र सोनबेर ने भी कर्जा माफी के ऐलान का स्वगात किया है। वेगेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो ऐलान किया है वह स्वागत योग्य है, लेकिन कर्जा माफी का ब्लू प्रिंट भी कांग्रेस पार्टी जारी करना चाहिए। किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ होना चाहिये। 2018 में जो वादा किया गया था, उसमें पूर्ण कर्जा माफ नहीं हुआ है। सभी बैंकों का कर्जा माफी करने का वादा करें।

यह भी पढ़ें- एमपी-छत्तीसगढ़ समेत तीन राज्यों के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट