CM की शपथ पर बोले राहुल आज लोकतंत्र की हार का देश मनाएगा शोक, कांग्रेस-JDS ने भी किया प्रदर्शन

देश मनाएगा शोक
विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस-जेडीएस के विधायक।

आरयू वेब टीम। 

कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर चल रही उधेड़-बुन के बीच आज बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने दिलाई। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे संविधान का मजाक करार दिया है।

राहुल ने कहा है कि देश आज लोकतंत्र की हार का शोक मनाएगा। अपने ट्वीट में राहुल ने लिखा कि भाजपा कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर तर्कहीन आग्रह कर रही है, जबकि उसके पास पर्याप्त संख्या मौजूद नहीं है, यह हमारे संविधान का मजाक बनाना है। आज सुबह जहां भाजपा अपनी खोखली जीत का जश्‍न मना रही है। वहीं भारत लोकतंत्र की हार का शोक मनाएगा।

यह भी पढ़ें-  SC ने खारिज की कांग्रेस की याचिका, येदियुरप्पाा ने ली CM पद की शपथ

जहां एक ओर सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस-जेडीएस की भाजपा विधायक दल के नेता बीएस येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगाने की मांग को इंकार कर दिया है। तो वहीं दूसरी ओर शपथ ग्रहण के विरोध में कांग्रेस और जेडीएस के विधायक विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन कियाा।

यह भी पढ़ें- राज्‍यपाल के आमंत्रण पर येदियुरप्‍पा कल लेंगे CM पद की शपथ, बहुमत साबित करने को मिला इतने दिन का समय

कांग्रेस के विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया विधानसभा परिसर में स्थित गांधी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोगों के पास जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि किस तरह भाजपा संविधान का अपमान कर रही है।

 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस-जेडीएस ने भाजपा पर लगाया विधायक तोड़ने का आरोप