कांग्रेस नहीं सपा-बसपा के साथ चुनाव लड़ेगी रालोद: जयंत चौधरी

सपा-बसपा
जयंत चौधरी (फाइल फोटो।)

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर राष्‍ट्रीय लोकदल के कांग्रेस के साथ गठबंधन की लगाई जा रही अटकलों पर गुरुवार रालोद ने विराम लगा दिया है। जयंत चौधरी ने कहा कि आरएलडी सपा और बसपा के साथ ही चुनाव लड़ेगी। उन्‍होंने कहा कि  कांग्रेस से गठबंधन की खबर फैलाकर भ्रम पैदा किया जा रहा है।

जयंत चौधरी ने एक बयान जारी कर कहा कि आरएलडी भाजपा सरकार की किसान, युवा और दलित विरोधी नीतियों के विरोध के लिए प्रभावी विपक्षी एकता के पक्ष में लगातार काम कर रहा है। सपा-बसपा के साथ गठबंधन करके ही जनता की उम्मीदों के अनुरूप मजबूत राजनीतिक विकल्प तैयार किया जा सकता है। रालोद सपा-बसपा गठबंधन का ही हिस्सा है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश से मुलाकात के बाद जयंत चौधरी ने कहा, BJP के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे, सीटों पर सस्‍पेंस बरकरार

उन्‍होंने आगे कहा कि आरएलडी के सभी कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष अजीत चौधरी ने पहले ही निर्देशित किया है कि वो इस गठबंधन के लिए जनता के बीच जाकर समर्थन मांगे। हमारा मत साफ है, देश को प्रगतिशील बनाने के लिए राष्ट्रीय लोक दल भविष्य में भी सपा-बसपा गठबंधन के साथ चलेगा।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर हिंसा पर बोले जयंत चौधरी, योगी सरकार में अराजकता की भेंट चढ़ गया यूपी

बता दें कि ऐसा कहा जा रहा था कि प्रियंका गांधी की सलाह पर वेस्टर्न यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आरएलडी नेता जयंत चौधरी से दो बार मुलाकात की है। कांग्रेस ने जयंत को यूपी में दस और राजस्थान में एक सीट देने का दिया भरोसा दिया है। वहीं ऐसा भी राजनीतिक गलियारों में ऐसी अटकले लगनी शुरू हो गई कि यूपी में महागठबंधन में फूट पड़ गई है।

यह भी पढ़ें- सपा-बसपा का गठबंधन ही बचा सकता है BJP से लोकतंत्र: अखिलेश