आरयू ब्यूरो, लखनऊ। हाथरस हैवानियत कांड के बाद मंगलवार को कांग्रेस ने योगी सरकार का अलग ढ़ग से विरोध किया है। प्रसिद्ध किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की 85वीं जयंती के उपलक्ष्य में जहां आज कांग्रेस ने अपने प्रदेश मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं यूपी में लगातार सामने आ रही रेप व छेड़खानी की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के लिए युवतियों व महिलओं में लाठी बांटी।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा ‘मोना’ ने युवतियों व महिलाओं को गांधी की लाठी वितरण कर महेंद्र सिंह टिकैत और महात्मा गांधी को याद किया। मोना ने कहा कि आज महेंद्र सिंह टिकैत और पूज्य बापू हमारे साथ भले न हों, लेकिन उनके विचार, उनका संदेश और उनकी आदर्श वस्तुएं हमारी पूंजी है और समय-समय पर जब-जब संकट आता है तो हमें उनके विचारों, संदेश और उनकी अमूल्य धरोहर हमें मार्ग दिखाती है और हमारी रक्षा करती है। आज समाज में जिस तरह से डर पैदा किया जा रहा। सरकार की कार्यशैली से प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। हाथरस की घटना ने प्रदेश के साथ पूरे देश को झकझोर दिया और सरकार की कार्यशैली पर सब सवाल खड़ा कर रहे हैं। सरकार अपराधियों, बलात्कारियों के साथ खड़ी है। ऐसे में हमें बापू की लाठी की आवश्यकता है। पूज्य बापू की लाठी आत्मरक्षा, आत्मनिर्भर होने का संदेश है।
इस मौके पर यूपी कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह ने कहा कि गांधी जी अपने आपमें विश्वविद्यालय हैं और उनकी धरोहरें चश्मा, लाठी, घड़ी, चरखा, धोती यह सब विभाग हैं। आज के नवयुवकों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गांधी और उनके विचारों को पढ़ने की अनिवार्य आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें- प्रियंका ने की DM हाथरस को बर्खास्त कर मामले में भूमिका के जांच की मांग, पूछा पीड़ित परिवार के साथ सबसे बुरा बर्ताव करने वाले को कौन बचा रहा
कार्यक्रम में आयीं महिलाओं व युवतियों ने भी इस दौरान अपने विचार रखें। जिसमें प्रमुख रूप से शिप्रा अवस्थी, चांदनी भारती, राशिदा खातून और मुस्कान बाजपेई व सोनम ने गांधी जी की लाठी और किसानों के नेता महेंद्र सिंह टिकैत पर अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए किसान कांग्रेस के अध्यक्ष तरूण पटेल ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियां आज की सरकार ने इतनी खराब कर दी है कि वर्तमान में गांधी की लाठी कि आवश्यकता आत्मरक्षा और सम्मान का संदेश है। लाठी किसानों के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भर व आत्मविश्वास का परिचायक है। सरकार जिस तरह से बहन व बेटियों की रक्षा न करके अपराधियों-बलात्कारियों के साथ खड़ी है ऐसे में आत्मसम्मान व रक्षा के लिए गांधी की लाठी आवश्यक हो जाती है।
यह भी पढ़ें- हाथरस गैंगरेप: पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का GPO पर विरोध प्रदर्शन, नेताओं ने दी गिरफ्तारी
कार्यक्रम में विशाल लोधी राजपूत, आलोक सिंह रैकवार, बृज मौर्या, सोमेश सिंह चौहान, सुशीला शर्मा, आरती चौधरी, प्रियंका सिंह, कुलदीप चौधरी, वंदना सिंह चौहान, दीपिका अरोड़ा, शबनम वैश्य, आलोक पटेल, मानवेंद्र वर्मा, सुनीता रावत, निलमा सिंह, सूरज सिंह, बृजमोहन वर्मा, आस्था व अनामिका वर्मा मौजूद रहीं।