गारंटी कार्ड

आरयू वेब टीम। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने ‘केजरीवाल गारंटी कार्ड’ जारी किया है। आप ने दावा किया है कि यह दस गारंटी चुनाव के बाद भी जारी रहेंगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विपक्ष वाले कहते हैं कि यह 31 मार्च तक है, लेकिन मैं आपको बता देना चाहता हूं कि यह सुविधाएं जारी रहेंगी। कुछ गारंटी दी जाएगी जिन्हें एक, दो, तीन या चार साल में लागू किया जाएगा।

साथ ही केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से कुछ नए वादे भी किए। रविवार को दिल्ली सीएम ने अपनी पार्टी के घोषणापत्र का संक्षिप्त विवरण पेश किया। इसे ‘केजरीवाल गारंटी कार्ड’ नाम दिया गया है। मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पहले से लागू योजनाएं लागू रहेंगी और कुछ योजनाएं ऐसी हैं जो अगले पांच साल में पूरी की जाएंगी। यहां केजरीवाल ने बिजली, पानी, शिक्षा, यातायात, कच्ची कॉलोनी, यमुना आदि पर भी बात की। केजरीवाल ने कहा कि पांच साल में वह दिल्ली को चमका देंगे व लोगों को यमुना में डुबकी जरूर लगवा देंगे।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल का बड़ा कदम, महिला सुरक्षा के लिए बसों में लगेंगे CCTV कैमरे व पैनिक बटन

गारंटी कार्ड में केजरीवाल ने कहा…

1- जगमगाती दिल्ली- 200 यूनिट बिजली मुफ्त बिजली मिलती रहेगी। विपक्ष इसमे कंफ्यूज कर रहा है। खुले तारों हाईटेंशन तारों से छुटकारा मिलेगा। ये अंडरग्राउंड होगा।

2- हर घर नल का जल- आने वाले पांच साल में 24 घंटे पानी मिलेगा। ये टोंटी से मिलेगा। 20 हजार लीटर मुफ्त मिलता रहेगा।

3- देश की सबसे बेहतर शिक्षा व्यवस्था- शिक्षा की व्यस्था बेहतर होगी। 12वीं तक शिक्षा की गारंटी मेरी हैं। 12वी तक मुफ्त आगे पढाई के लिया व्यस्था होगी। दिल्ली में पैदा होने वाले हर बच्चे की जिम्मेदारी हमारी है।

4- सस्ता, सुलभ और बेहतरीन इलाज- स्वास्थ्य की जिम्मेदारी मेरी है और मुफ्त इलाज मिलेगा। मोहल्ला क्लीनिक, नए अस्पताल और पाली क्लिनिक बनेगा। दिल्ली का कोई नागरिक बीमार होता है तो उसको बेस्ट इलाज मिले ये गारंटी मेरी।

5-सबसे बड़ी और सस्ती यातायात व्यवस्था- यातायात सेवा लागू होगी। अंतरराष्ट्रीय स्टार की परिवहन व्यस्था होगी। लास्ट मील कनेक्टविटी होगी। माहिलाओं को फ्री यात्रा मिलती रहेगी। स्टूडेंट को फ्री यात्रा मिलेगी।

6- प्रदूषण मुक्त दिल्ली- दिल्ली का प्रदूषण ठीक करना है इसके लिए 2 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे। वैक्यूम से सफाई होगी। यमुना को भी साफ करेंगे और दिल्ली को चमकाएंगे।

7- स्वच्छ एवं चमचमाती दिल्ली- दिल्ली को कूड़े और मलबे के ढेरों से मुक्ति दिलाकर साफ और सुंदर बनाएंगे।

8- महिलाओं के लिए सुरक्षित दिल्ली- महिला सुरक्षा के लिया काम करेंगे। सीसीटीव स्ट्रीट लाइट लग रहे गई। जैसे बस मार्शल लगे हैं, वैसे मोहल्ला मार्शल लगेंगे।

9- मूलभूत सुविधा युक्त कच्ची कॉलोनियां- कच्ची कॉलोनी को खूब सुविधा मिल रही है। जहां राह गयी है वह पर भी किया जाएगा। नाली, सड़क, पानी, सीसीटीवी जैसे 7 सुविधा देंगे।

10- जहां झुग्गी वहीं मकान- दिल्ली के हर झुग्गीवासी को सम्मानपूर्ण जीवन देने के लिए दिया जाएगा पक्का मकान।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल ने फिर की बड़ी घोषणा, अब 11 हजार जगाहों पर मिलेगा मुफ्त वाई-फाई