आरयू वेब टीम। पश्चिम बंगाल चुनाव के रिजल्ट के बाद विपक्ष ने भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि असम और पश्चिम बंगाल में “जनादेश की चोरी” देश के लोकतंत्र को नष्ट करने के भारतीय जनता पार्टी के “मिशन” के तहत उठाया गया बड़ा कदम है।
साथ ही राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “कांग्रेस में कुछ लोग और अन्य लोग टीएमसी की हार पर खुश हो रहे हैं। उन्हें यह स्पष्ट रूप से समझने की जरूरत है कि असम और बंगाल के जनादेश की चोरी भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने के अपने मिशन में भाजपा का एक बड़ा कदम है।”
कांग्रेस नेता ने नसीहत देते हुए कहा, “क्षुद्र राजनीति को किनारे रखें, यह किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी के बारे में नहीं है, यह भारत के बारे में है।”
दरअसल पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने सौ सीटों की “लूट की है।” राहुल गांधी ने उनके दावे का समर्थन किया था और आरोप लगाया था कि निर्वाचन आयोग की मदद से भाजपा ने असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव की चोरी की है।




















