यूपी कैबिनेट: फैजाबाद-आयोध्‍या और मथुरा-वृंदावन को मिलाकर बनेगा नगर निगम

अत्याधुनिक न्यायालय
फाइल फोटो।

आरयू ब्‍यूरो

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज अपनी छठी कैबिनेट बैठक पूरी की। लोकभवन में आयोजित बैठक में कई बड़े फैसलों पर मोहर लगी। बैठक के बाद प्रदेश सरकार के प्रवक्‍ता व कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सिर्द्धानाथ सिंह ने प्रेसवार्ता कर मीडिया को बताया कि मथुरा-वृंदावन व फैजाबाद-आयोध्‍या को मिलाकर नगर निगम बनाए जाएंगे। नगर निगम बन जाने से धार्मिक और पर्यटन की निगाह से महत्‍वपूण इन शहरों का विकास और तेजी से होगा। आने वाले निकाय चुनाव में अब यहां मेयर का भी चुनाव होगा।

यह भी पढ़े- कैबिनेट: एक जिले में तीन साल से ज्‍यादा नहीं रह पाएंगे अफसर, सभी विभागों में शुरू होगी ई-टेंडरिंग

प्रेसवार्ता में प्रदेश की बिगड़ रही कानून-व्‍यवस्‍था पर सिद्धानार्थ शर्मा ने जवाब दिय कि लगातार इस पर काम किया जा रहा है। भाजपा जब भी सत्‍ता में रहीं है प्रदेश में अपराध पर काफी हद तक लगाम लगी है। इस बार भी ऐसा ही होगा।

इन फैसलों पर भी लग गई योगी के कैबिनेट में मोहर –

इसके साथ ही कैबिनेट ने पटरी के दुकानदारों को नियमित करने ‌के लिए यूपी पथ विक्रेता नियमावली-2017 को भी मंजूरी दे दी। इसके लिए काफी समय से मांग उठ रही थी।

यह भी पढ़े- UP कैबिनेट: महापुरुषों के नाम पर नहीं बंद होगें स्‍कूल-ऑफिस, एंटी भू माफिया टॉस्‍क फोर्स का गठन

यमुना नदी के साफ करने के लिए कैबिनेट की मंजूरी।

स्टांप से जुड़े मामलों के तेजी से निस्तारण के लिए तीन स्तरीय अपील व्यवस्‍था को भी मिली हरि झंडी।

यह भी पढ़े- बोले योगी, जहां सम्भावनाएं होती हैं, वहीं उठ सकती हैं उंगली

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए श्रीकांत शर्मा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्‍था पर भी मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार के लिए एक बड़ा मुद्दा है। जब से भाजपा की सरकार आई है। हम इसे बेहतर करने में सफल रहे हैं और आगे भी इसे बेहतर बनाएंगे।