घंटाघर पर CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 21 नामजद महिला-पुरुष समेत सैंकड़ों के खिलाफ इंस्‍पेक्‍टर ने दर्ज कराया मुकदमा

घंटाघर पर प्रदर्शन
घंटाघर पर प्रदर्शन करते लोग।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। दिल्‍ली के शाहीन बाग की तर्ज पर राजधानी लखनऊ के घंटाघर पर सीएए व एनआरसी के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को लेकर ठाकुरगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इंस्‍पेक्‍टर प्रमोद कुमार मिश्रा की तहरीर पर 21 नामजद महिला व पुरुष के अलावा सैंकड़ों अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- CAA के खिलाफ लखनऊ में चौथे दिन महिलाओं ने पेंटिंग बनाकर जताया विरोध, दारापुरी भी पहुंचें

इंस्‍पेक्‍टर प्रमोद कुमार मिश्रा के अनुसार अवैध रूप से 17 जनवरी से घंटाघर पर सीएए व एनआरसी के खिलाफ धरना चल रहा है। इसके बावजूद बड़ी संख्‍या में नौ फरवरी को सोशल मीडिया व पम्‍फलेट के माध्‍यम से प्रचार करते हुए घंटाघर पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोगों को प्रोत्‍साहित किया गया था।

यह भी पढ़ें- CAA-NRC के खिलाफ घंटाघर के प्रदर्शन को भाजपा ने बताया कांग्रेस-सपा द्वारा प्रयोजित, कहा लालच के बावजूद चंद मुस्लिम महिलाएं धरने पर बैठीं

जिसके चलते रविवार को एकाएक सैकड़ों लोग प्रदर्शनस्‍थल पर पहुंच गए और समझाने के बाद भी उत्‍तेजक नारेबाजी करते रहें। इंस्‍पेक्‍टर का आरोप यह भी है वहां आए प्रदर्शनकारियों ने आड़ी-तिरछी अपनी गाडि़यों को सड़क पर खड़ा कर दिया। जिससे जाम लग गया था।

यह भी पढ़ें- शहीन बाद की तर्ज पर CAA के खिलाफ लखनऊ में दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, खुले आसमान के नीचे रातभर घंटाघर पर डटीं रहीं महिलाएं

इन धाराओं के तहत इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआइआर

वहीं इंस्‍पेक्‍टर की तहरीर पर आज ठाकुरगंज पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 145, 147, 188, 283, 353 व 7 क्रिमिनल लॉ एक्‍ट के तहत 21 नामजद व सैकड़ों अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपितों में नसरीन जावेद, उज्‍मा परवीन, सबी फातिमा, अब्‍दुल्‍ला, रिहाई मंच के शोएब, नाहिद अकील, रूकसाना जिया, हाजरा, इरम, नताशा, सैय्यद जरीन, सना, अकरम नकवी, अलहुदा, दानिश हलीम, पीसी कुरील, फईम सिद्दीकी, मुर्तजा अली, मो. एहतेशाम, मो. अकरम व सदफ जाफर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- जेल से रिहा हुए पूर्व IPS दारापुरी व सदफ जफर, CM योगी पर बोला हमला, कहा जेल जानें-पिटने का डर हो गया दूर