पत्‍नी नाराज होकर गई मायके तो युवक ने कर ली जिन्‍दगी खत्‍म

युवक की लाश
प्रतीकात्मंक फोटो।

आरयू रिपोर्टर

लखनऊ। पत्‍नी के नाराज होकर मायके जाने के बाद आज 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्‍म कर ली। मां ने फंदे से लटकती बेटे की लाश देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। यह घटना आज सुबह हसनगंज इलाके के लाल कालोनी,(निरालानगर) में हुई।

बताया जाता है कि लाल कालोनी निवासी कैलाश का बेटा दीपक प्राइवेट काम कर पत्‍नी प्रिंयका समेत दो बच्‍चों का पेट पालता था। रविवार को पति-पत्‍नी में अनबन होने के बाद नाराज प्रियंका हसनगंज इलाके में ही स्थित अपने मायके चली गई। पत्‍नी का छोड़कर जाना दीपक को इतना कष्‍टकारी लगा कि उसने आज सुबह पंखे में केबिल के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना के समय मां बिब्‍बो कही काम से गई थी। वापस लौटने पर शव फंदे पर लटकता देख घर में रोना-पीटना मच गया। पति के मौत की जानकारी पर ससुराल पहुंची प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल था। इंस्‍पेक्‍टर हसनगंज के अनुसार शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।