आरयू वेब टीम। वाट्सएप ने अपने प्लेटफॉर्म में एक नया फीचर शामिल किया है, जिसका नाम मैसेज एनिमेशन है। इस फीचर को आइओएस यूजर्स के लिए जारी किया है, जिसके बाद यह आइफोन पर नजर आएगा। इसके लिए यूजर्स को सेटिंग्स में मैसेज एनिमेशन के लिए एक टॉगल मिलेगा, उसको इनेबल और डिसेबल किया जा सकेगा।
एक रिपोर्ट के मुताबिक वाट्सएप का यह फीचर अभी आइओएस के बीटा वर्जन 26.24.10.70 के साथ दिया गया है। अभी इसे कुछ बीटा यूजर्स के लिए जारी किया है और आने वाले सप्ताह में और ज्यादा यूजर्स को ये फीचर दिया जाएगा। वाट्सएप ने पहले मैसेज एनिमेशन को आइओएस से हटा दिया था, जिसके बाद मैसेज बिना किसी विजुअल इफेक्ट के दिखाई देता था। अब कंपनी ने आइओएस पर मैसेज एनिमेशन को नए अवतार में पेश किया है।
यह भी पढ़ें- फर्जी-डीपफेक मैसेज की कर सकेंगे शिकायत, WhatsApp लॉन्च करने जा रहा हेल्पलाइन सर्विस
नए अपडेट के साथ मैसेज भेजने और रिसीव करने के दौरान नया एनिमेशन जोड़ा है। पहले वाले इफेक्ट की जगह अब मैसेज बबल धीरे-धीरे दिखाई देगा और चैटिंग में अपनी जगह लेते समय थोड़ा बड़ा होता हुआ नजर आएगा। बिना एनिमेशन वाले तरीके की तुलना में अचानक मैसेज दिखने की तुलना में यह अनुभव ज्यादा स्मूथ दिखाई पड़ता है। यह नया इफेक्ट पुराने एनिमेशन को पूरी तरह रिप्लेस करेगा, यानी इसे वैकल्पिक स्टाइल के तौर पर नहीं दिया जाएगा।
मैसेज एनिमेशन को कंट्रोल करना आसान
व्हाट्सऐप ने पहली बार वाट्सएप फॉर आइओएस में यूजर्स को सीधे ऐप की सेटिंग्स में एनिमेशन को मैनेज करने की सुविधा दी है। यह फीचर वाट्सएप सेटिंग्स > चैट > एनिमेशन में जाकर देखने को मिलेगा। बताते चलें कि जहां पहले से इमोजी, स्टिकर्स और जिफ्ट एनिमेशन को कंट्रोल करने की सुविधा मौजूद है। अब इस सेक्शन में मैसेज एनिमेशन के लिए भी एक अलग टॉगल को शामिल कर दिया गया है।



















