बाढ़ग्रस्‍त
राहत सामग्री को झण्डा दिखाकर रवाना करते केशव मौर्या। (फोटो-आरयू)

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। लखीमपुर में आई बाढ़ पीड़ितों के लिए गुरुवार को भाजपा ने प्रदेश मुख्यालय से राहत सामग्री भेजी है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहत सामग्री के वाहनों को बीजेपी का झण्डा दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनसहयोग के माध्यम से देश के जिन-जिन क्षेत्रों में ऐसी आपदाएं आती हैं तन-मन-धन से भरपूर सहयोग करते हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण बाढ़ग्रस्त केरल में कार्यकर्ताओं के सहयोग की पूरे देश ने प्रंशसा की है।

यह भी पढ़ें- योगी की हरी झंडी के बाद केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 12 ट्रक राहत सामग्री रवाना

सहयोग एवं आपदीय राहत सेवा के प्रदेश प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी ने बताया कि चार वाहनों में कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्रित बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं, खाद्य सामग्री, दवाईयां, कपडें, रिफाइन्ड तेल, चीनी, चाय की पत्ती, माचिस, मोमबत्ती, बिस्‍कुट आदि को लखीमपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- बाढ़ से राहत की कामना के साथ गोमती नदी पर बांधी गयी 2075 राखी

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश मंत्री अमर मौर्य, अनूप गुप्ता, शंकर गिरि, प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन, सहयोग एवं आपदीय राहत सेवाएं सहसंयोजक कुमार अशोक पाण्डेय, मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक तरूण कान्त त्रिपाठी, सह संयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह समेत अन्‍य लोग भी मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें- मुगलों व अंग्रेजों के आगे कभी नहीं झुका जाट समाज: योगी