#LokSabhaElection2019: पांचवें चरण में सोनिया गांधी, राहुल व राजनाथ समेत इन दिग्‍गजों की किस्‍मत हुई में EVM में कैद

पांचवें चरण

आरयू वेब टीम। सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्‍तर-प्रदेश समेत सात राज्यों की 51 लोकसभा सीटों के लिए मतदान समाप्‍त हो गया है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी सहित 674 उम्मीदवारों का भविष्य आज मतदाताओं नेे ईवीएम मेें कैद कर दिया।

इस चरण में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी अपनी परंपरागत रायबेरली लोकसभा सीट से मैदान में थीं, जो कि इस सीट से तीन बार सांसद रह चुकी हैं। सोनिया से पहले इस सीट से दो बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और एक बार फिरोज गांधी भी संसद चुने गए। सोनिया के खिलाफ बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है। सपा-बसपा गठबंधन ने कांग्रेस को समर्थन दिया और इस सीट से अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में मायावती, राजनाथ, दिनेश शर्मा सहित कई हस्तियों ने किया मतदान

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को फिर से टिकट दिया है। स्मृति 2014 में चुनाव हार गई थीं। इस सीट से भी सपा-बसपा गठबंधन ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था।

साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह फिर एक बार बीजेपी का गढ़ कही जानें वाली लखनऊ सीट से मैदान में उतरे थे। 2014 में भी इस सीट से राजनाथ चुनाव जीते थे। इस सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पांच बार सांसद चुने गए थे। वहीं लखनऊ की इसी सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्‍याशी शत्रुघ्न सिन्हा की पत्‍नी पूनम सिन्हा और कांग्रेस ने प्रमोद कृष्णम राजनाथ के सामने थे। 23 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद साफ हो जाएगा कि मतदाताओं ने आज किसे अपना सांसद चुना है।

बिहार में इनके बीच मुकाबला

बिहार की सारण लोकसभा सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को मैदान में उतारा है। दूसरी ओर राज्य के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू यादव के समधी चंद्रिका राय (राजद) पहली बार लोकसभा पहुंचने के लिए चुनावी मैदान में आज थे। हालांकि, लालू के बेटे तेज प्रताप यादव इसके खिलाफ थे, वे अपनी पार्टी के उम्मीदवार और ससुर के खिलाफ प्रचार किया था।

यह भी पढ़ें- #LokSabhaElections2019: यूपी में सातों चरण में होगा मतदान, देखें किस शहर में कब होगी वोटिंग

वहीं भाजपा ने जयपुर ग्रामीण सीट से केंद्रीय मंत्री और ओलिम्पिक पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को फिर से मैदान में उतारा था। उनका मुकाबला कांग्रेस की सादुलपुर से विधायक कृष्णा पुनिया से था। कृष्णा ने राष्ट्रमंडल खेल 2010 में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

इसके अलावा जितिन प्रसाद धौरहरा संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इस सीट से भाजपा ने रेखा वर्मा को उतारा था। जबकि बसपा से अरशद अहमद सिद्दीकी मैदान में आज थे। यहां 2014 में भाजपा की रेखा वर्मा ने जीत हासिल की थी। इस बार जनता ने किसे अपना नेता चुना है इसका पता भी 23 को चल पाएगा।

यह भी पढ़ें- 11 अप्रैल से सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे, जानें कुछ अहम बातें