लखनऊ की नौ में से सात विधानसभा सीटों पर लहराया भगवा, दो पर दौड़ी साइकिल

लखनऊ में भगवा
जीत के बाद ब्रजेश पाठक को प्रमाण पत्र देते डीएम अभिषेक प्रकाश।।

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। मतगणना के बाद नतीजे साफ हो चुके हैं। लखनऊ में नौ विधानसभा में से सात भाजपा ने भगवा लहराकर जीत दर्ज की है, हांलाकि इस बार बीजेपी को राजधानी में एक सीट का नुकसान उठाना पड़ा है। जीती हुई सीटों में से जहां लखनऊ पश्चिम और लखनऊ मध्य भाजपा को खोनी पड़ी हैं। वहीं मोहनलालगंज विधानसभा पर जीत भाजपा ने दर्ज की, जबकि दो सीटों पर सपा की साइकिल तेज रफ्तार में दौड़ी है।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री से एकतरफा मुकाबले में करहल से जीते अखिलेश, शिवपाल ने भी जसवंतनगर से लगाया जीत का छक्‍का

वहीं 294 राउंड की मतगणना के बाद ईवीएम से 23,11,685 वोट की गिनती की गई। कुल 23,22,864 वोट की गिनती कर नौ विधायकों का निर्वाचन हुआ। जिसमें लखनऊ में हुई मतगणना के बाद सबसे अधिक अंतर से जीत आशुतोष टंडन ने दर्ज की, जोकि लखनऊ पूर्व से 68731 वोट से जीते। वहीं भाजपा के ही राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर से 56186 वोट से जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में भाजपा को फिर मिली प्रचंड बहुमत, दूसरे नंबर पर सपा, कांग्रेस दो तो एक सीट पर सिमटीं बसपा

सबसे कम मार्जिन से हार जीत मलिहाबाद और लखनऊ पश्चिम सीट पर हुई है। यहां मलिहाबाद में 10935 वोट से भाजपा के प्रत्याशी जय देवी जीती हैं। वहीं लखनऊ पश्चिम में तगड़े मुकाबले के बाद सपा के अरमान खान ने भाजपा के अंजनी श्रीवास्तव को 8184 वोट से हरा दिया।

आज लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से मतगणना हुई, जो मत अधिक होने की वजह से देर तक चलती रही। पोस्टल बैलेट से वोट 11179 पड़े। वहीं 9:30 बजे से शुरू हुई ईवीएम से गिनती शुरू हुई। इसे करीब तीन बजे तक पूरा कर लिया गया। वहीं कुछ ईवीएम में खराबी की वजह से वीवीपैट से गिनती वोट की करानी पड़ी। ऐसे में देर रात तक मतगणना चली।

ये बने विधायक-

लखनऊ पूर्व
आशुतोष टंडन, भाजपा – 152928
अनुराग भदौरिया, सपा – 84197
जीत का अंतर – 68731

लखनऊ पश्चिम

अरमान खान, सपा – 124497
अंजनी श्रीवास्तव, भाजपा – 116313
जीत का अंतर – 8184

सरोजनीनगर
राजेश्वर सिंह, भाजपा – 160626
प्रो. अभिषेक मिश्र, सपा – 104440
जीत का अंतर – 56186

लखनऊ छावनी
बृजेश पाठक, भाजपा – 108147
सुरेंद्र सिंह राजू गांधी –  68635
जीत का अंतर – 39512

लखनऊ उत्तर

डॉ. नीरज बोरा, भाजपा – 139159
पूजा शुक्ला, सपा – 105206
जीत का अंतर – 33953

बीकेटी

योगेश शुक्ला, भाजपा – 147922
गोमती यादव, सपा – 120134
जीत का अंतर – 27788

मोहनलालगंज

अमरेश कुमार, भाजपा – 107089
सुशीला सरोज, सपा – 90541
जीत का अंतर – 16548

लखनऊ मध्य

रविदास मेहरोत्रा, सपा – 104488
रजनीश कुमार गुप्ता, भाजपा – 93553
जीत का अंतर – 10935

मलिहाबाद

जय देवी, भाजपा – 106372
सुरेंद्र कुमार सोनू कनौजिया – 96627
जीत का अंतर – 9745