उत्तर प्रदेश में भाजपा को फिर मिली प्रचंड बहुमत, दूसरे नंबर पर सपा, कांग्रेस दो तो एक सीट पर सिमटीं बसपा

प्रचंड बहुमत
भाजपा मुख्‍यालय पर जीत का जश्‍न मनाते सीएम योगी व बीजेपी के तमाम दिग्‍गज नेता।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल की है। भाजपा गठबंधन ने इस बार 273 सीटों पर जीत हासिल की है। जो कि 2017 के चुनाव परिणाम से जहां कम हैं, वहीं सपा गठबंधन ने अपने पिछले प्रदर्शन को सुधारते हुए 125 सीटें जीतीं हैं, हालांकि सरकार बनाने के लिए यह आंकड़ा भी काफी कम है।

यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले प्रधानमंत्री मोदी, 2022 की जीत ने तय कर दिये 2024 के नतीजे, भारत में होगा परिवारवादी राजनीति का सूर्यास्त

वहीं सबसे अधिक निराशाजनक प्रदर्शन बसपा ने किया उसे इस बार एक सीट पर जीत मिली है, जबकि प्रियंका गांधी के लाख प्रयासों के बाद भी कांग्रेस भी मात्र दो सीटों पर ही सिमट गयी। वहीं यूपी में किस्‍मत आजमाने उतरीं आम आदमी पार्टी व एआइएमआइएम का जनता ने यूपी में खाता भी नहीं खुलने दिया।

यह भी पढ़ें- एक लाख से अधिक वोटों से गोरखपुर सीट जीतकर बोले CM योगी, प्रधानमंत्री के विकास व सुशासन को जनता ने फिर दिया आशीर्वाद

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर भगवा लहराने के बाद आज शाम सीएम योगी आदित्‍यनाथ प्रदेश के भाजपा मुख्‍यालय पहुंचे जहां उन्‍होंने भाजपा के कद्दावर नेता व कार्यकर्ताओं के साथ होली खेल जश्‍न मनाया। हालांकि आज भाजपा के लिए जीत में एक अच्‍छी खबर यह भी नहीं आई कि उसके डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को सपा की पल्‍ली पटेल के सामने सिराथू से हार का सामना करना पड़ा। वहीं बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी भी भाजपा लहर होने क बावजूद अपनी सीट नहीं बचा सके।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री से एकतरफा मुकाबले में करहल से जीते अखिलेश, शिवपाल ने भी जसवंतनगर से लगाया जीत का छक्‍का

भाजपा ने साल 2017 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में इस पार्टी को 403 में से 312 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, उसके सहयोगियों अपना दल (सोनेलाल) को नौ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को चार सीटें मिली थी।

यह भी पढ़ें- हार से हताश सपा नेता ने विधानसभा के सामने खुद को लगाई आग, भर्ती

भाजपा ने इस बार अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा, जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार राष्ट्रीय लोक दल तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई क्षेत्रीय दलों से गठबंधन किया था।

यह भी पढ़ें- रुझानों में भाजपा की बढ़त पर केशव मौर्या ने कहा, जनता जीत व गुंडागर्दी रही है हार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण होने के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में जगह-जगह ताबड़तोड़ रैलियां कीं। वैसे तो उनके निशाने पर सभी विपक्षी दल रहे लेकिन उनका विशेष जोर सपा पर हमले बोलने पर ही रहा।

यह भी पढ़ें- यूपी में हार पर प्रियंका ने कहा, नेता-कार्यकर्ताओं की मेहनत वोट में नहीं बदली, कांग्रेस निभाती रहेगी संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य