लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने किया विकास कार्यो का निरीक्षण

आउटर रिंग रोड
निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लेते राजनाथ सिंह।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। दौरे के पहले दिन राजनाथ सिंह फ्लाईओवर और किसान पथ का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को अधूरे दिसंबर तक काम को पूरा करने का दिशा-निर्देश भी दिए।

केंद्रीय रक्षा मंत्री आज सुबह 11 बजे लखनऊ आने के बाद वह सबसे पहले आउटर रिंग रोड पहुंचे। यहां उन्होंने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद रक्षा मंत्री किसान पथ के रेल ओवर ब्रिज पर रुके। जब राजनाथ सिंह सुबह अपने दिलकुशा आवास पर पहुंचे तो कई नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने उनसे मिलकर स्वागत किया।

इसके अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर से निकलने वाले ट्राई को भी देखा। इस दौरान रक्षा मंत्री ने 11 किलोमीटर के किसान पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजधानी में किसान पथ, टेढ़ी पुलिया, लालकुआं, मीना बेकरी फ्लाईओवर सहित कई परियोजनाओं का दौरा किया।

इस दौरान रक्षा मंत्री को किसान पथ के बारे में बताया गया कि सुलतानपुर मार्ग से अयोध्या मार्ग से बीच नहर के दोनों और तीन-तीन लेन के इस मार्ग को तैयार किया गया है। इसकी लंबाई 10.11 किमी है, और इसके निर्माण पर 297 करोड़  की लागत से लोक निर्माण  विभाग द्वारा काम पूरा  करा दिया गया है। वहीं, उत्तर रेलवे की लखनऊ बाराबंकी रेलवे लाइन गुजरती है, यहां भी रेल सेतु का  निर्माण, रेल विभाग द्वारा किया जा रहा है और अगल बगल एप्रोच सड़क  का निर्माण सेतु निगम द्वारा किया गया है।

यह भी पढ़ें- अब उन्‍नाव से BJP सांसद साक्षी महाराज हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटीन

सेतु निगम व रेलवे द्वारा किए गए कार्यों की लागत करीब 360 करोड़  आई है। पालीटेक्निक और मुंशी पुलिया होते हुए टेढ़ी पुलिया क्रासिंग  (कुर्सी रोड) का निरीक्षण करने के दौरान प्रोजक्ट देख रहे एन राम ने बताया कि क्या काम हो गए हैं और क्या अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि 25 हजार से ऊपर वाहन यहां से गुजरते हैं। दिन पर दिन वाहनों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए ढाई किमी लंबे फ्लाईओवर पर पचास पचास मीटर लंबे स्टील के 12 गर्डर भी चढ़ाए गए हैं। अभियंताओं ने इस पुल का पूरा होने में कम से कम दो माह और लगने की बात कही। यह फ्लाईओवर बनने से एनएच 24 की ओर से होकर टेढ़ी पुलिया, कुकरैल, फ्लाईओवर और मुंशी पुलिया जाने वाले वाहनों की गति में बहुत तेजी आएगी।

राजनाथ सिंह आज सुबह लखनऊ पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर राजनाथ का स्वागत करने के लिए मंत्री महेंद्र सिंह, बृजेश पाठक, मेयर संयुक्ता भाटिया समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- घोषणापत्र में मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने के BJP के वादे पर राहुल का तंज, कृपया अपने राज्‍यों के चुनाव की देखे तारीख