मनोज तिवारी ने लखनऊ में मोदी सरकार के नौ साल पर चर्चा कर कहा, जनता को पड़ गई भाजपा कार्य संस्कृति की आदत

चाय पर चर्चा
जनता से चाय पर चर्चा करते मनोज तिवारी।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जमीन पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए संपर्क अभियान जारी है। सोमवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी लखनऊ के बॉटनिकल गार्डन में मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से मिले। यहां लोगों से मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों पर चर्चा की। भाजपा सांसद ने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां लोगों को बताई और कहा कि नरेंद्र मोदी का एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनना बेहद जरूरी है।

वहीं हजरतगंज में चाय पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश समझ चुका है कि मोदी देश की जरूरत हैं। देश के लोग समझ चुके हैं कि मोदी के आने पर ही देश सुरक्षित है। इससे विपक्षी दलों के होश उड़े हुए हैं। वो सिर्फ अपनी भ्रष्टाचार से बनाई गई सल्तनत बचाने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें-:भाजपा कार्यालय का शिलान्यास कर बोले जेपी नड्डा, सारी पार्टियां शून्य की तरफ जा रही, हमारी विचारों पर खड़ी

इस दौरान सपा पर भी निशाना साधा। भाजपा सांसद ने सपा के ’80 हराओ भाजपा हटाओ’ के नारे पर कहा सपा ने सत्ता में रहने के दौरान अपराधियों, माफियाओं और गुंडों को प्रश्रय दिया है। अब जनता उन्हें सत्ता में नहीं लाएगी।

मनोज तिवारी ने कहा कि जनता को भाजपा की कार्य संस्कृति की आदत लग चुकी है। उन्होंने कहा सपा का हिंदुत्व दिखावे का है और चुनावी है, जबकि हमारे हिंदुत्व का मूल सबका साथ सबका विकास है। जो कि भाजपा का मूल मंत्र है। चुनाव आने पर मंदिर जाने का दिखावा करने से कुछ नहीं होता है।

यह भी पढ़ें- G-20 बैठक में बोले प्रधानमंत्री मोदी, काशी तक भी पहुंचा विकास का एजेंडा