शाहीन बाग पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज के विवादित बोल, यह आंदोलन नहीं, बनाया जा रहा सुसाइड बॉम्बर का जत्था

सुसाइड बॉम्बर का जत्था
गिरिराज सिंह (फाइल फोटो।)

आरयू वेब टीम। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन पर आज एक बार फिर भाजपा नेता ने विवादित बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने सीएए प्रदर्शनकारियों पर बोलते हुए कहा कि अब यह आंदोलन नहीं रहा, सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनता जा रहा है।

गिरिराज सिंह ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्‍यम से ट्वीट कर कहा कि, ‘यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है। यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है।’

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हालही को एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर आरोप लगाया था कि वह जामिया मिल्लिया इस्लामिया और एएमयू जैसे शिक्षण संस्थानों में देश के खिलाफ ‘जहर घोल’ रहे हैं। साथ ही कहा कि पाकिस्तान का गठन ऐसे ही लोगों के लिए किया गया है।

यह भी पढ़ें- भाजपा सांसद के बिगड़े बोल, CAA विरोधी प्रदर्शनकारियों को BJP शासित राज्यों में कुत्तों की तरह मारी गई गोलियां

सिंह ने ट्वीट किया था, ‘ओवैसी जैसे चरमपंथी जामिया और एएमयू जैसे संस्थानों में देश के खिलाफ जहर घोल कर देशद्राहियों की सेना तैयार कर रहे हैं। ओवैसी और उनके जैसे अन्य संविधान विरोधियों को रोकना होगा। भारतीय अब जाग उठे हैं। हमें दबाएं और तोड़े नहीं। पाकिस्तान आपके लिए बनाया गया था। हमें शांति से जीने दें।’

केंद्रीय मंत्री ने ओवैसी का एक वीडियो टैग किया था, जिसमें वह लोकसभा में बोल रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे जामिया के छात्रों को अपना समर्थन दे रहे हैं। साथ ही, वह सरकार पर अत्याचार करने का आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जामिया गोलीकांड पर लोकसभा में हंगामा, बोले ओवैसी, बच्चों पर जुल्म कर रही मोदी सरकार