मायावती ने मुनकाद अली को बनाया बसपा का प्रदेश अध्यक्ष, इन नेताओं को भी दी अहम जिम्मेदारी

सलमान सईद नोमान मसूद
मायावती। (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को संगठन में भारी फेरबदल करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली को पार्टी की उत्तर-प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्‍त किया है। वहीं अब लोकसभा में पार्टी के नेता श्याम सिंह यादव होंगे। इससे पहले इस पद की जिम्मेदारी को अब तक दानिश अली निभा रहे थे।

बसपा द्वारा बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि बहुजन समाज पार्टी, देश व ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’’ की पार्टी है और राज्य की प्रदेश स्तरीय बसपा संगठन की कमेटी में कुछ जरूरी तब्दीली की गई है। साथ ही बयान में यह भी कहा गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य का बसपा संगठन का प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद मुनकाद अली को नियुक्‍त किया गया है।

यह भी पढ़ें- धारा 370 पर अब मायावती ने मोदी सरकार का खुलकर किया समर्थन, वजहें भी बताई

मुनाकाद अली को इतनी बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपने पीछे तर्क देते हुए बताया गया है कि। मुनकाद ने अपनी राजनीति की शुरूआव बसपा से की और सुख-दुख की घड़ी में वह अपनी पूरी ऊर्जा व लगन से पार्टी की जिम्‍मेदारी को निभाया है।

यह भी पढ़ें- मायावती ने बसपा विधायक को किया पार्टी से बाहर, जानें वजह

इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रहे आर.एस. कुशवाहा को अब बसपा केंद्रीय इकाई का महासचिव बना दिया गया है। वहीं पिछड़े वर्ग से बसपा के जौनपुर के सांसद श्याम सिंह यादव को दनिश अली की जगह लोकसभा में बसपा का नेता बनाया है, जबकि रितेश पाण्डेय को लोकसभा में उपनेता नियुक्‍त किया गया है। इसके अलावा गिरीश चन्द्र जाटव लोकसभा सांसद पार्टी के लोकसभा में ‘‘मुख्य सचेतक’’ बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें- बोलीं मायावती, बाढ़ से बचने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें बनाए दीर्घकालीन रणनीति