मोदी का युवाओं को संदेश निकले कंफर्ट जोन के बाहर

अंगदान
(फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम।

आज 32वीं बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित किया। कार्यक्रम के माध्‍यम से पीएम ने लोगों को रमजान की मुबारकबाद देने के साथ ही केंद्र सरकार के तीन साल के कामों के विषय में भी बात की। उन्‍होंने कहा कि पिछले कई दिनों से, लगातार अख़बार, टी.वी. चैनल, सोशल मीडिया पर वर्तमान सरकार के 3 वर्ष का लेखा-जोखा चलाया जा रहा है। लोकतंत्र में सरकारों को जवाबदेह होने के साथ ही अपने काम का हिसाब भी देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- मन की बात में बोले मोदी, VIP की जगह EPI कल्‍चर का बढ़े महत्‍व

मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह उम्र काम करने की है। युवा कंफर्ट जोन से बाहर निकलें और जोखिम लें। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि आज वीर सावरकर जी का जन्मदिन है। उन्होंने माझी जन्मठेप सेलुलर जेल में लिखी। आजादी के दीवानों ने कैसी-कैसी यातनाएँ झेली होंगी। सबको वहां जाकर देखना चाहिए। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की लेखनी ने भी आजादी को बल दिया।

यह खुशी की बात है कि आज की युवा पीढ़ी ने हमारे स्‍वतंत्रता सेनानियों को जानने का प्रयास किया है। युवा पीढ़ी हमारे इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों, देश के लिए बलिदान देने वाले लोगों के विषय में जानने में रूचि रख रही है।

यह भी पढ़ें- मन की बात: मोदी ने कहा कालेधन और भ्रष्‍टाचार की लड़ाई को बढ़ाना है आगे

इस वर्ष की गर्मी शायद ही कोई भूल पाएगा। आज से रमजान का पाक महीना शुरु हो गया है। हमें गर्व करना चाहिए कि विश्‍व के सभी संप्रदाय के लोग यहां  शांति के साथ रहते हैं। हम गर्व कर सकते हैं कि भारत में सभी धर्म संप्रदाय के लोग एक साथ रहते हैं। हम आशा करते हैं कि पवित्र रमजान का यह महीना लोगों में शांति और सौहार्द्र लेकर आएगा।

5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण के काम को बढ़ावा दें। हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे तो हमारी आने वाली पीढ़ीयों को लाभ मिलेगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर देश के करीब 4000 नगरों में कचरा एकत्र करने के साधन उपलब्ध होने वाले हैं। कूड़े कचरे को हम बेकार न मानें, वो संपदा हैं, एक संसाधन हैं। हम तरल कचरे और सूखे कचरे की भिन्नता को जानें और दोनों के लिए अलग अलग कूड़ेदान का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें- सरकार के तीन साल पर मोदी ने दिया देश को एशिया के सबसे लंबे पुल का तोहफा

21 जून को विश्‍व योग दिवस पूरी दुनिया मनाती है, यह लोगों को जोड़ रहा है। तनाव मुक्त जीवन के लिए योग जरूरी है। तीन पीढ़ी के लोग योग करते हुए अपनी तस्वीर मुझे भेजें। योग के प्रति लोगों को जागरूक बनाने में अपना योगदान दें।

पीएम ने कहा कि मेरे लिए बहुत ख़ुशी कि बात है कि मेरी यात्रा को भी स्वच्छता से जोड़ दिया गया है। जम्मू-कश्मीर का ‘रियासी ब्लॉक खुले में शौच से मुक्त हुआ है।

मैं उन सभी का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारे सरकार के 3 सालों के कार्यों की विवेचना की। तीन साल के काम को हर कसौटी पर परखा गया। कई सर्वे हुए, कमियां पता चलने पर सुधार की संभावना होती है।

आज पीएम के कार्यक्रम में एक और बात खास होगी। इस बार पीएम के मन की बात का दूरदर्शन पर जो प्रसारण हुआ उसमें संस्कृत सबटाइटल्स भी थे। इसके अलावा इस कार्यक्रम को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली के आरके पुरम इलाके में गरीब लोगों के साथ रेडियो पर सुनें।

वहीं बीजेपी गुजरात के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने भी अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर पीएम मोदी के ‘मन की बात’ सुनी। वहीं ‘मन की बात’ कार्यक्रम को उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने संवाद का सशक्त जरिया बताया है।

यह भी पढ़ें- तीन तलाक को राजनीतिक चश्मे से न देखें: मोदी

उल्‍लेखनीय है कि मन की बात कार्यक्रम पर पिछले दिनों दो पुस्तकें भी आ चुकी हैं। केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर 26 मई को ‘मन की बात’ को किताब के रूप में लॉन्च किया गया। ‘मन की बात, ए सोशल रिवोल्युशन ऑन रेडियो’ और ‘मार्चिंग विद ए बिलियन- एनालाइजिंग नरेन्द्र मोदी गवर्नमेंट एट मिडटर्म’ के नाम से राष्ट्रतिभवन में दो किताबों का अनावरण किया।