मुंबई लोकल ट्रेन में सीरियल ब्लास्ट की धमकी देने वाला गिरफ्तार, वजह बताई तो पुलिस ने भी पीट लिया माथा

मुंबई लोकल ट्रेन
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सिक्योरिटी एजेंसियां किसी अनहोनी को रोकने के लिए हाई एलर्ट पर हैं। इसी बीच मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा कॉल आया है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस को आए इस थ्रेट कॉल में मुंबई की लोकल ट्रेन में सीरियल ब्लॉस्ट की धमकी दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने लोकल की छानबीन में जुट गई। साथ ही फोन पर धमकी देने वाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपति ने जब फोन करने की वजह बताई तो पुलिस ने भी आज अपना माथा पीटा लिया।

इस संबंध में मुंबई पुलिस ने स्थानीय मीडिया को रविवार को बताया कि, “पुलिस कंट्रोल रूम को एक आदमी से धमकी भरा फोन आया है। फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि मुंबई की लोकल ट्रेन में सिलसिलेवार धमाके होंगे। फोन करने वाले ने दावा किया कि वह विले पार्ले इलाके से बोल रहा और फिर उसने अपना फोन बंद कर दिया। जिसके बाद पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस ने काॅल को गंभीरता से लेते हुए लोकल ट्रेनों की छानबीन शुरू कर दी।”

यह भी पढ़ें- गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में आतंकी की सूचना पर हड़कंप, पुलिस ने दो संदिग्धों को ट्रेन से उतारा

मुंबई पुलिस का कहना है, “जिस शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम पर धमकी भरा कॉल किया था, उसे जुहू पुलिस ने जुहू इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को जांच में पता चला कि उसने शराब के नशे में कॉल किया था।” युवक से पूछताछ में यह बात सामने आने पर पुलिस ने भी अपना माथा पीट लिया। फिलहाल आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस अन्‍य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति दौरे के बीच वाराणसी स्टेशन पर गंगा-सतलज एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप