भारी बारिश के बाद मुंबई में इमारत ढही, 16 की मौत

मुंबई में इमारत ढही

आरयू वेब टीम।

दक्षिणी मुंबई के डोंगरी इलाके में आज एक इमारत ढहने से 16 लोगों की मौत और 15 लोग के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है। वहीं इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की भी अशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि हालात को देखते हुए मरने वालों की संख्‍या में वृद्धी हो सकती है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इमारत जेजे जंक्शन के पास भिंडी बाजार में है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि यह इमारत लगभग 100 साल पुरानी थी, जिसमें दस से ग्‍यारह परिवार रहते हैं। मकान करीब 8:40 मिनट पर धराशाही हुआ। घटना में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन मौजूदा हालातों से मरने वालों की संख्या में मढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में अग्निशमन के दो अधिकारियों समेत 15 लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- अब मुंबई में दूरंतो एक्‍सप्रेस के इंजन समेत नौं डिब्‍बे हुए बेपटरी

राहत व बचाव कर्मियों ने अब तक करीब दो दर्जन लोगों को मलबे से बाहर निकाला है। घटना के बाद दमकल की 10 गाडि़यां और एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम भी बाद में घटना स्‍थल पर पहुंची। वहीं डीसीपी डॉ. मनोज कुमार ने मीडिया को बताया कि मलबे से कई लोगों ने फोन कर अपने दबे होने की सूचना दी, जिसके बाद कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि हादसे के वक्त इमारत में कुल कितने लोग मौजूद थे।

वहीं लगभग सौ साल पुरानी इमारत के काफी जर्जर हाल में होने की बात सामने आयी है। इतना ही नहीं प्रशासन ने इसे खाली करने के निर्देश भी दिए थे। समझा जा रहा है कि भारी बारिश के बाद इमारत ढह गई।

मालूम हो कि पिछले तीन-चार दिनों से मुंबई में काफी बारिश हो रही है। आज इसी बीच जेजे जंक्शन के पास की यह इमारत धराशाही हो गई।

यह भी पढ़ें- मुंबई सीरियल ब्‍लॉस्‍ट के आरोपित को ATS ने बिजनौर से किया गिरफ्तार