आरयू ब्यूरो, लखनऊ/उन्नाव। उन्नाव में बुधवार को बोहद दर्दनाक हादसा हो गया है। मुंडन से लौट रहे परिवार की बोलेरो और डंपर में भीषण टक्कर हो गई। जिससे मां- बेटी समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज।
मिली जानकारी के मुताबिक, मौरावां थाना क्षेत्र के पठई गांव निवासी सूरज सिंह अपने तीन वर्षीय बेटे शुभ सिंह का मुंडन कराने चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। मुंडन की रस्में पूरी कर परिवार और करीबी पड़ोसी बोलेरो से वापस लौट रहे थे। तभी सुबह करीब 10:30 बजे बक्सर-सुमेरपुर मार्ग पर खरही पुल के एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में बोलेरो और डंपर की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरे।
हादसे में पांच महिलाओं और एक पुरुष की जान चली गई। मृतकों की पहचा मां-बेटी। बिटाना और उनकी बेटी ज्योति, गीता, सुनीता, पड़ोसी अर्चना और बोलेरो चालक रामधनी के रूप में हुई। वहीं घायल तीन वर्षीय मासूम शुभ सिंह (जिसका मुंडन था) समेत चार लोगों गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कानपुर रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-कार व ट्राले से टकराईं ट्रक, 11 की मौत
सादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। सभी को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया गया। उन्नाव के डीएम घनश्याम मीणा और एसएसपी जेपी सिंह ने जिला अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया और बेहतर इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए।




















