शरारती तत्‍वों ने राजधानी के चौराहे पर लगी बुद्ध प्रतिमा तोड़ी, तनाव

बुद्ध प्रतिमा तोड़ी
क्षतिग्रस्त बुद्ध प्रतिमा।

आरयू ब्‍यूरो,

लखनऊ। ईद से ठीक एक दिन पहले सूबे की राजधानी में शरारती तत्‍व ने माहौल खराब करने की साजिश रच डाली। हजरतगंज के व्‍यस्‍त रहने वाले परिवर्तन चौके पर लगी भगवान बुद्ध की प्रतिमा को तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगते ही बुद्ध के मानने वालों में रोष व्‍याप्‍त हो गया। मामला बिगड़ता इससे पहले ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली।

यह भी पढ़े- युवाओं ने दिखाया जज्‍बा, बदली साहू जी महाराज के प्रतिमा की रंगत

मिली जानकारी के अनुसार परिवर्तन चौक पर मार्बल से बनी भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगी है। आज सुबह लोगो ने प्रतिमा की तीन अंगुली टूटी देखी तो आक्रोशित हो उठे। कुछ ही देर में बुद्ध के अनुयायियों समेत दूसरे लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना लगने पर बवाल की आशंका को देखते हुए सीओ हजरतगंज अविनाश मिश्रा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़े- शिव की 112 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर मोदी ने कहा दुनिया को चाहिए शांति

बुद्ध प्रतिमा तोड़ी
जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस।

पुलिस ने लोगों को समझाने के साथ ही वहीं गिरी हुई ऊंगलियों को तत्‍काल जोड़वा दिया। हालांकि लोग फिर भी शरारती तत्‍वों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े- RU इम्‍पैक्‍ट: चौराहे से हटाया गया सत्येंद्र सिंह की पत्‍नी के स्‍कूल का अवैध बोर्ड

सीओ हजरगंज ने बताया क्षेत्र की स्थिति सामान्‍य है। पुलिस शरारती तत्वों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के अलावा लोगों से भी इस बारे में पता कर रही है। प्रतिमा क्षतिग्रस्‍त करने वालों के पकड़े जाने पर ही घटना का कारण पता चल पाएगा।