नोएडा में महिला यात्रियों से भरी बस पलटी, युवती की मौत, कई घायल

यात्रियों से भरी बस पलटी
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में शनिवार को एक बड़ा बस हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस पलट गई। इसमें एक यात्री की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज कै लिऐ अस्पताल में भर्ती कराया।

मिली जानकरी के मुताबिक, थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गोल चक्कर के निकट शनिवार ये सड़क दुर्घटना हुई। पुलिस का कहना है कि बस में एक कंपनी की करीब 25 महिला कर्मचारी सवार थीं और बस रास्ते में पलट गई। इस हादसे में 20 साल की युवती की मौत हो गई। कई महिला कर्मियों को चोट आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- एक्सप्रेस-वे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, महिला-बच्‍चों समेत 21 घायल, छह की हालत गंभीर

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि एक कंपनी की करीब 25 महिला कर्मचारियों को लेकर एक बस सुबह गाजियाबाद के धौलाना से नोएडा जा रही थी। तिलपता गोल चक्कर के पास बस बेकाबू होकर पलट गई। घटना में बस में सवार 20 वर्षीय युवती टीना की मौत हो गई, जबकि ममता, रितु, काजल और सपना सहित कई महिलाएं जख्मी हो गईं।

हादसे में घायल चार महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,
बस चालक मौके से फरार है और बस को क्रेन की सहायता से हटाकर यातायात को सामान्य किया गया है। गौतम बुद्ध नगर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- आगरा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, बाइक की टंकी फटने से युवक की झुलसकर मौत