पहलगाम अटैक के विरोध में व्यापारियों ने फूंका आतंकवाद का पुतला, कहा POK वापस लेने का आ गया समय

पहलगाम अटैक
आतंकवाद का पुतला फूंकते व्यापारी।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। पहलगाम आतंकी हमले में पर्यटकों की हत्या से राजधानी लखनऊ सहित देशभर में आक्रोश है। इसी क्रम में लखनऊ के व्यापारियों ने आतंकी घटना के विरोध में जीपीओ पार्क पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के बैनर तले बड़ी संख्या में खून का बदला खून से लेंगे, पीओके वापस ले के रहेंगे के नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही आतंकवाद का पुतला फूंका।

इस दौरान उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा आतंकवादियों का बुरा समय आ गया है अब का भारत बहुत सशक्त भारत है। ऐसी किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगा। अब पीओके को भी भारत में वापस मिलाने का समय आ गया है। पीओके भारत का अभिन्न अंग है। भारत इस दिशा में आगे बढ़ेगा। साथ ही व्यापारियों ने आतंकी घटना में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए, भारत माता की जय के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का पर्यटकों पर बड़ा हमला, दर्जनों को मारी गोली, कम से कम 16 की मौत, दस घायल

प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, शेखर कुमार, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पाण्डेय, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, नगर उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, साकेत चतुर्वेदी, केके शर्मा, मोहम्मद रिजवान, राधेश्याम शर्मा सहित बड़ी संख्या मे व्यापारी शामिल रहें।

यह भी पढ़ें- लखनऊ के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों व अमौसी एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा, एडवाइजरी जारी