आरयू ब्यूरो,
लखरनऊ। रविवार की सुबह लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बिना मुलायम सिंह यादव के नाम के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर किरकिरी कराने के बाद शाम को सपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट ही बदल दी है। सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव की ओर से जारी की गयी स्टार प्रचारकों के 40 नामों वाली लिस्ट में सबसे ऊपर मुलायम सिंह यादव को जगह दी गयी है।
संबंधित खबर- स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुलायम का नाम नहीं होने पर, योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, “जो बाप का न हुआ, वो आपका क्या होगा”
इतना ही नहीं पहले के साथ शाम को दूसरे चरण के लिए जारी लिस्ट में भी मुलायम सिंह यादव ही नंबर वन पर हैं। इसके अलावा लिस्ट में इस बार किरनमय नंदा को भी जहां जगह दी गयी है, वहीं कुछ नामों को लिस्ट से बाहर भी किया गया है।
सुबह की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें- आजमगढ़ से अखिलेश तो रामपुर से आजम लड़ेंगे चुनाव, सपा के 40 स्टार प्रचारकों में मुलायम का नाम नहीं
नीचें देखें सपा के स्टार प्रचारकों की नई लिस्ट-





















