अध्‍यक्ष बनाएं जाने की मांग पर UP कांग्रेस कमेटी में राहुल गांधी के नाम पर लगी मोहर

कांग्रेस कमेटी
राहुल गांधी के नाम पर सहमति जताते पदाधिकारी

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। नए तेवरों के साथ नजर आ रहे राहुल गांधी की कांग्रेस की सबसे बड़ी कुर्सी के लिए ताजपोशी के दिन लगातार करीब आ रहे हैं। आज उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सर्वसम्‍मति से राहुल गांधी का नाम कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के लिए पास कर दिया।

कांग्रेस के प्रदेश मुख्‍यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश भर के करीब 1200 प्रतिनिधियों ने हिस्‍सा लिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव अधिकारी किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री, एमए खान सांसद एवं सुरेश शेट्टी पूर्व मंत्री तथा प्रदेश चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष राजबब्बर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के लिए रखे गए प्रस्ताव एवं कांग्रेस के नेता रामकृष्ण द्विवेदी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की नियुक्ति एवं प्रदेश से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के चुनाव का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा जाय, इन दोनों प्रस्तावों का उपस्थित प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर समर्थन किया।

राहुल गांधी के नेतृत्‍व में करेंगे संघर्ष

बैठक को संबोधित करते हुए राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेस में 1921 से संगठनात्मक चुनाव शुरू हुआ जो परम्परा आज तक कायम है और आज मैं इस मौके पर सभी प्रदेश चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं वरिष्ठ नेताओं और सदस्यों का स्‍वागत करता हूं।

कांग्रेस कमेटी
बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते राजबब्बर।

यह भी पढ़ें- पत्रकार गौरी लंकेश की हत्‍या पर राहुल ने जताया शोक, मोदी-आरएसएस पर भी बोला हमला

उन्होने कहा कि सभी सदस्यों का एक फर्ज, धर्म और कर्तव्य बनता है कि जिसने हम सभी को एक नई ऊर्जा दी है, ताकत दी है और गांधी जी के मूल्यों को आगे ले जाने का कार्य किया है, उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक स्वर से यह निर्णय लेती है कि राहुल गांधी एआईसीसी के अध्यक्ष हों। हम सभी राहुल गांधी की ताकत बनेंगे, उनके नेतृत्व में संघर्ष करेंगे, राहुल गांधी को अध्यक्ष के रूप में देखेंगे।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस कमेटी ने पास किया राहुल गांधी को अध्‍यक्ष बनाने का प्रस्‍ताव

वहीं इससे पहले सांसद डॉ. संजय सिंह, विधायक आराधना मिश्रा, एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व मंत्री राजबहादुर ने एक स्‍वर में कहा कि राहुल गांधी मजदूरों, किसानों के मसीहा बनकर उभरे हैं, देश को भाजपा शासन से मुक्‍त करें और प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी की अगुवाई करें।

बैठक का संचालन उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन चुनाव के प्रदेश चुनाव अधिकारी किशोर उपाध्याय पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संगठनात्मक चुनाव प्रभारी हनुमान त्रिपाठी ने किया। जबकि प्रदेश चुनाव अधिकारी एमए खान ने कार्यक्रम समाप्ति घोषणा करने के साथ ही धन्‍यवाद ज्ञापन किया।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में बोले राहुल उनकी बात गलत तरीके से पेश करने के लिए BJP ने बैठा रखे हैं हजारों लोग